पीएम मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने आज बुधवार (27 सितंबर) को अहमदाबाद की साइंस सिटी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर रखे गए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंन कहा कि 20 साल पहले एक बीज बोया था जो अब एक विशाल पेड़ बन गया उन्होंने कहा, “20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था आज वो इतना विशाल और वृहद वृक्ष बन गया है. आज 20 साल वाइब्रेंट गुजरात के पूरे होने पर वाइब्रेंट गुजरात…
Read MoreMonth: September 2023
खुशखबरी! अब कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होगी नई रेल सेवा, केंद्रीय रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
कोटद्वार से दिल्ली के बीच अब नई रेल सेवा संचालित होगी. केंद्रीय रेल मंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद जल्द ही दिल्ली-कोटद्वार ट्रेन शुरु होगी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- आपको यह सूचना देते हुए मुझे अपार प्रसन्नता है कि कोटद्वार से दिल्ली के बीच सुगम रेल सेवा की मांग मेरे द्वारा माननीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव जी से की गई थी. कोटद्वार-गढ़वाल क्षेत्र की जनअपेक्षाओं का सम्मान करते हुए रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-कोटद्वार ट्रेन की…
Read Moreमथुरा जंक्शन पर चंद सेकंड रुकने के बाद अचानक से तेजी से चल पड़ी EMU, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची एक ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए रुकी। चंद सेकंड बाद फिर से अचानक तेजीसे चल पड़ी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से चलकर मथुरा जंक्शन पर पहुंची ईएमयू प्लेटफार्म-दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफार्म तोड़ दिया। ओएचई भी टूट गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ घटना स्थल की ओर…
Read Moreखालिस्तानी आतंकवादी के खिलाफ प्रदेश में दो जगह एनआईए ने मारा छापा, कई राज्यों में कार्रवाई जारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में छापे मारे हैं। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापे की कार्रवाई जारी है। एनआईए की टीम उत्तराखंड की राजधानी में भी एक गन डीलर के यहां पहुंची हैं। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर बाजपुर एनआईए के छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। वहीं देहरादून टर्नर रोड के पास भी एनआईए के छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। यहां पिछले साल कारतूस का मामला सामने…
Read Moreदेहरादून अंजलि ने बनाई इंडियाज बेस्ट डांसर-3 के टॉप फाइव में जगह
देहरादून की बेटी अंजलि ने इंडियाज बेस्ट डांसर-3 के टॉप फाइव में जगह बना ली है। इससे उत्तराखंड के लोगों में खुशी की लहर है। सभी लोग अंजलि के विनर बनने की दुआ कर रहे हैं। अंजलि ने कहा कि इंडियाज बेस्ट डांसर-3 मेरे लिए उतार-चढ़ाव का एक सिलसिला रहा है। जब बेहतरीन 13 का चयन किया गया तो मुझे पता चला कि विपुल कांडपाल और मैं इसमें जगह बनाने वाले अंतिम दो प्रतियोगी थे। इसके बाद से मेरे अंदर खुद को साबित करने की गहरी ख्वाहिश जाग उठी। आज टॉप-5…
Read Moreदेहरादून मुख्य सचिव एसएस संधू ने दून की ही लाइब्रेरी को विकसित करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने दून लाइब्रेरी की ई-लाइब्रेरी को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईआईटी रुड़की के पुस्तकालय तंत्र को अपनाने के लिए एमओयू करने के लिए कहा ताकि, इसे और अधिक उन्नत बनाया जा सके। डॉ. संधू दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक में बोल रहे थे लाइब्रेरी के संबंध में डॉ. संधू ने कहा कि वर्तमान समय में यह पढ़ने का सबसे आसान और उन्नत तरीका है। लिहाजा, दून में इसके मैकेनिज्म को विकसित करने की जरूरत है। देश के…
Read Moreउत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों में उबाल, कल से चक्का जाम का एलान, परिवहन निगम ने आज बुलाई बैठक
विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 27 की रात 11 बजे से चक्काजाम की चेतावनी दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक बुलाई है। मोर्चा का कहना है कि पूर्व की लगातार सहमति के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोर्चा ने 11 सितंबर को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आंदोलन का नोटिस दिया था। मोर्चा संयोजक अशोक चौधरी, दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशुन राम ने आरोप लगाया गया है कि छह अप्रैल को…
Read Moreउत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमा लंदन, प्रवासियों ने सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। प्रवासी उत्तराखंडियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इस दौरान सीएम धामी भी गदगद नजर आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखंड के लोगों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘यह मेरा सौभाग्य है…
Read Moreनिवेशक सम्मेलन के लिए सीएम धामी पहुंचे लंदन, उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो मंगलवार को होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च अधिकारियों के साथ लंदन पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड…
Read Moreऋषिकेश: तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग, अंदर काम कर रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान
ऋषिकेश में तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान दुकान के अंदर दो लोग काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने भी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। मोबाइल की दुकान के अंदर दो लोग कम कर रहे थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगती देख दोनों वहां से बाहर भागे। उनके निकलते ही…
Read More