हरिद्वार सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला आया सामने

हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उधर, प्रधानाध्यापिका का कहना है कि सफाई कर्मचारी न होने पर शौचालय को धुलवाया गया है। मामला शनिवार का है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाहर पीली में प्रधानाध्यापिका की ओर से छात्रों से शौचालय को साफ कराया गया। किसी ने छात्रों का शौचालय साफ करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो…

Read More

सीएम धामी ने काफलीगैर में की जनसभा को किया संबोधित

बागेश्वर उपचुनाव का प्रचार आज रविवार को थम जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काफलीगैर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बागेश्वर के लोगों ने पार्वती दास को एक तरफा विजय दिलाने की ठान ली है। स्वर्गीय चंदन राम दास ने बागेश्वर के विकास के लिए अहम कदम उठाए थे। कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, दास के शुरू किए गए जो कार्य अधूरे हैं, उनको पूरा करना सरकार की…

Read More

कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में वाहन चालक की मौत

कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। लोगों को घटना का पता सुबह चला। जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक जीप गैरसैंण से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत…

Read More

निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड, बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांति, योग और पर्यटन के साथ ही निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा है। प्रदेश में उद्योगों और निवेश के लिए अनुकूल माहौल होने से देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड में उद्योग लगाने को लेकर उत्साहित हैं। निवेश को लेकर हमसे ज्यादा कई बड़े निवेशक उत्तराखंड के बारे में सोच रहे हैं। निवेशक सम्मेलन के लिए तय 2.50 लाख करोड़ के लक्ष्य से अधिक निवेश आने की उम्मीद है। शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री ने 8 व 9 दिसंबर…

Read More