उत्तराखंड रुड़की में किसान मोर्चा की महापंचायत, शहर में लगा जाम

उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत से रुड़की में चारों तरफ जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस फंसी रही। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। कई जगहों पर आम जनता खुद ही जाम खुलवाती आई नजर। किसानों की बिजली और गन्ना भुगतान संबंधित मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने एसडीएम चौक के पास महापंचायत की। उकिमो के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी आठ दिन से लगातार हरिद्वार के हर गांव में जाकर…

Read More

देहरादून फर्जी रजिस्ट्री मामले में एसआईटी ने अधिवक्ता कमल विरमानी और उसके मुंशी रोहताश पांडेयकी चार घंटे पूछताछ

फर्जी रजिस्ट्री मामले में एसआईटी ने अधिवक्ता कमल विरमानी और उसके मुंशी रोहताश पांडेय को आमने-सामने बैठाकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद इन दोनों को विरमानी के चेंबर में ले जाया गया। यहां दोनों आरोपियों के अधिवक्ताओं की मौजूदगी में छानबीन शुरू की गई। देर शाम तक एसआईटी छानबीन में जुटी थी। इस दौरान यहां से दर्जनों दस्तावेज कब्जे में लिए गए।इस मामले में अधिवक्ता कमल विरमानी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हर हथकंडे अपनाए थे। विरमानी ने पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन…

Read More

देहरादून के प्रेम नगर में तोड़ा गया धार्मिक स्थल पुलिस फोर्स तैनात

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस को एक वीडियो के जरिए धार्मिक स्थल तोड़े जाने की जानकारी मिली। गडरिया मोहल्ला ठाकुरपुर रोड टी स्टेट थाना प्रेमनगर में एक पुरानी मजार थी। यहां साई बाबा की फोटो भी थी जिसको राधा धोनी सेमवाल  व उनके अन्य साथियों द्वारा तोड़ा गया है और उसका वीडियो बनाकर सोशल…

Read More

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटेबदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे देहरादून

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे चार्टेड विमान से देर रात देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।श्रीकांत शिंदे  एयरपोर्ट से नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार वह बदरीनाथ- केदारनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद वह लौट जाएंगे।  

Read More