उत्तराखंड में बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा।
Read MoreDay: September 13, 2023
ऋषिकेश से आगराखाल की ओर से जा रही बोलेरो खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल
टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी…
Read More