प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज मंगलवार को राज्य सचिवालय में संपन्न हुई। इस दौरान देश और दुनिया के निवेशकों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए कैबिनेट ने प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे दी। वहीं, पम्प स्टोरेज पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है सेवा क्षेत्र की नीति को मंजूरी। स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म व मीडिया, स्पोर्ट्स, आईटी को शामिल करते हुए पालिसी बनाई गई ह। इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इसमें 25% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। मिनिमम पूंजी निवेश: स्वास्थ्य मैदान…
Read MoreDay: September 12, 2023
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री…
Read Moreमसूरी में देर रात भूस्खलन,हाईवे बंद होने से लगी वाहनों की कतार
मसूरी में देर रात भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे 707ए बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। हाईवे बंद होने से देहरादून से कैंपटी तक पहुंचे यात्रियों को पुलिस ने वापस भेज दिया। साथ ही नैनबाग, नौगांव, बड़कोट,यमुनोत्री ,पुरोला जाने वाले यात्रियों को भी कैंपटी से वापस भेजा जा रहा है।
Read Moreडेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत
डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन तक महाभियान चलाया जाएगा। डेंगू के हॉट स्पॉट इलाकों में मंगलवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें स्वास्थ्य, नगर निगम, जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई करेगी। जिन क्षेत्रों में 10 डेंगू मरीज मिलते हैं, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाकर निगरानी की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित होंगे। सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक…
Read Moreऋषिकेश घर के अंदर खड़ी स्कूटी में घुसा कोबरा
ऋषिकेश के श्यानपुर खदरी क्षेत्र के गली नंबर छह में एक घर के अंदर खड़ी स्कूटी में कोबरा घुस गया। स्कूटी स्टार्ट करने के दौरान कोबरा ने जब फुंकार लगाई, तो स्कूटी सवार हैरात में पड़ गया। जानकारी मिलते ही उसने वन विभाग को इसकी सूचना दी। टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। ऋषिकेश और आस-पास के इलाकों में आए दिन जहरीले सांप निकल रहे हैं। श्यामपुर के खदरी में भी आज सुबह एक स्कूटी के अंदर कोबरा्र घुस गया। स्कूटी स्टार्ट करते ही मालिक…
Read Moreइन्वेस्टर्स समिट-2023 देहरादून में जुटे निर्माण क्षेत्र से जुड़े निवेशक, सीएम धामी बोले- हर क्षेत्र में होगा फायदा
देहरादून में आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए निवेशकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में निवेशक बैठक में शामिल हुए। निवेशकों ने कहा, सरकार का प्रयास सराहनीय है। इससे निवेशकों को उपयुक्त माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि समिट से सिंगल विंडो सिस्टम प्रभावी होगा और समस्याओं में कमी आएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई नीतियों में बदलाव किया है। जिन नियम और कानूनों का प्रयोग नहीं हो रहा था, उनको समाप्त करने का काम सरकार…
Read More