उत्तराखंड तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, मसूरी और उत्तरकाशी में जमकर बरसे मेघ

उत्तराखंड में दोपहर बार मौसम ने करवट बदली। मसूरी और यमुना घाटी समेत यमुनोत्री धाम में जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, आज तीन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार,…

Read More

रुद्रप्रयाग आज से केदारनाथ में आमरण अनशन करेंगे आपदा प्रभावित, भूस्वामित्व सहित कई मांगों के लिए आंदोलन जारी

केदारनाथ के तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान सभी ने जून 2013 की आपदा में केदारनाथ में भवन व भूमि खो चुके प्रभावितों को भूस्वामित्व देने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया। चारधाम तीर्थ महापंचायत ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वरिष्ठ तीर्थपुरोहित व केदारसभा के सदस्य उमेश पोस्ती ने कहा कि आपदा में अपने भवन, भूमि खो चुके लोगों को भूस्वामित्व देने की मांग लंबे समय से की जा रही है,…

Read More