मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार करने वाला है। अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर रहे हैं। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ…

Read More

टिहरी झील में रोमांचक खेल शुरू, चार दिवसीय आयोजन का वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

टिहरी झील में चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आगाज हो गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने वाटर स्पोर्ट्स कप उदघाटन किया  प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य अयाोजित प्रतियोगिता में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टिहरी झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।…

Read More

प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही डेंगू के मरीजों की संख्या, कोटद्वार में एक और मौत

कोटद्वार में डेंगू से एक और मौत हो गई। यहां अब तक डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेशभर में डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को जौनपुर निवासी मनोज नेगी (38) की मौत हो गई है। गाड़ी घाट निवासी विकास महेश्वरी ने बताया कि सोमवार को मनोज नेगी की हालत बिगड़ने पर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। डेंगू का स्ट्रेन डी-2 लोगों की जान ले…

Read More