नैनीताल हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से महिला की उतरने की कोशिश,

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जिंदगी अपनी सतर्कता से जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने बचा ली। कुछ पल की भी देर होती तो महिला के साथ अनहोनी हो सकती थी। दमुवाढूंगा के शिवपुरी निवासी आनंदी देवी (40) काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पति मोहन राम के साथ भांजे और उसके परिवार को काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस में बैठाने पहुंचीं। वह ट्रेन में सीट तक बैठाने पहुंच गईं। ट्रेन अपने नियत समय 11:15 पर हल्द्वानी के लिए चल दी। हड़बड़ाहट में आनंदी ने चलती ट्रेन से उतरने के कोशिश की, लेकिन ट्रेन…

Read More

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों कोछह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी

बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पद पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। शासनादेश के मुताबिक खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 रुपये तक के वेतनमान की नौकरी खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएगी। ओलंपिक गेम्स, पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य…

Read More

उत्तराखंड में निवेश के रुझान से धामी सरकार बेहद उत्साहित

देश के चोटी के औद्योगिक घरानों के उत्तराखंड में निवेश के रुझान से धामी सरकार बेहद उत्साहित है। सरकार ने दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले 30 हजार करोड़ रुपये तक निवेश की ग्राउंडिंग करने की जो योजना बनाई है, उस दिशा में सरकार ने मजबूती से कदम रख दिए सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में हुए कर्टेन रेजर के दौरान आईटीसी, महिंद्रा हॉलीडेज और ई-कुबेर सरीखे नामी औद्योगिक घरानों ने उत्तराखंड में निवेश की न सिर्फ इच्छा जाहिर की है, बल्कि 7600 करोड़ निवेश के प्रस्ताव…

Read More

धामी सरकार का प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा

भाजपा ने कहा, धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी…

Read More