देहरादून, 11 जून। जिलाधिकारी डाक्टर आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनाने के लिए सभी नगर निकायों, कैंटोनमेंट बोर्डों और जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण हेतु अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान और निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार से आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सभी विभागों…
Read MoreAuthor: nandapathexpress
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना…
देहरादून, 11 जून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” को मंजूरी देते हुए 115.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत परियोजना के तहत मेले में 13,915 शौचालय, 8,065 यूरिनल और 2,000 स्नानगृह स्थापित किए जाएंगे,…
Read Moreनीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
नई दिल्ली, 11 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन एवं दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की आधारशिला मानव पूंजी है और इसी सोच के अनुरूप राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।…
Read Moreमोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 12…
Read Moreमानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होने के बाद 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश की सभी…
Read Moreयूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
देहरादून 9 जून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने बिधौली क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रेमनगर पुलिस के सहयोग से पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (UPES) के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 22 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 17 दुकानदार सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। कई दुकानदार शैक्षणिक संस्थान के निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद…
Read Moreजौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…
देहरादून, 8 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल निर्माण, छामरी एवं जाखणी…
Read Moreविशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
देहरादून 8 जून ।उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश पदाधिकारियों को भी गणना फार्म उपलब्ध कराए गए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रदेश महासचिव राजकुमार…
Read Moreसेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
देहरादून, 8 जून। सचिवालय में सोमवार को सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पर्यटन, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य और तकनीकी विकास जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक आर्थिक विकास तथा रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि सेतु आयोग द्वारा विभिन्न जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के लिए एकीकृत स्मार्ट विलेज केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों…
Read Moreमुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य…
देहरादून, 05 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सहस्त्रधारा स्थित आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत, पुनर्वास और संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और मलबा निष्पादन के लिए मशीनरी, मानव संसाधन और अन्य आवश्यक संसाधनों में व्यापक वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने कार्लीगाड़ क्षेत्र के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए राहत, पुनर्वास…
Read More