उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ा, चार माह के लिए विस्तार के आदेश

प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का सरकार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ा दिया है। समिति का कार्यकाल 27 सितंबर को समाप्त हो रहा था, जिसके चलते चार माह के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। शासन को विस्तार देने के संबंध में समिति की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया था। विशेष सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल ने प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की थी। विशेषज्ञ समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। अलबत्ता अभी ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को नहीं सौंपा…

Read More

ऋषिकेश रिजॉर्ट में पुलिस ने मारा छापा,27 लोग हिरासत में लिए, पांच डांसर भी पकड़ीं

ऋषिकेश लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जुआ खेलते 27 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोग हिरासत में लिए गए। पांच डांसर को भी पुलिस ने पकड़ा। अवैध कैसीनो संचालन की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम द्वारा रिसोर्ट में छापा मारा गया। इस दौरान यहां भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश…

Read More

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे भाग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे। इस दिन वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक दो बार टल चुकी है। सबसे पहले यह बैठक 15 जुलाई को होनी थी। फिर इसे 24 सितंबर को रखा गया था।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, परिषद की यह बैठक नरेंद्रनगर स्थित एक होटल में होगी। बैठक के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बैठक में उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी उत्तराखंड आएंगे।

Read More