उत्तराखंड लंढौरा में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

लंढौरा में एक दंपती बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो शव था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार दंपती की तलाश कर रही है। महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक…

Read More

टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं…

Read More

नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी,

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद को बम बलास्ट से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से ही पुलिस की नींद उड़ी हुई थी। आरोपी को आज पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया। बम बलास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। नैनीताल के थाना तल्लीताल में मुकदमा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ के अधीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड देहरादून को स्थानांतरित की गई थी। नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर द्वारा ‘We will blast bomb in different parts of nanital within…

Read More

30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तकरोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं,

उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा।सीएम धामी…

Read More

उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम,कुछ जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। वहीं, अब अगस्त के आखिरी दो दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा।  कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, सितंबर की शुरूआत भी कुछ जिलों में बारिश के साथ होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग,…

Read More

राखी-ओणम पर जनता को तोहफा; गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता, उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹400 की छूट

केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन और ओणम पर बड़ा एलान किया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की…

Read More

चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास हुआ बड़ा हादसा,बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

उत्तराखंड में चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है मंगलवार को कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया। उसी समय वहां से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी गोपेश्वर…

Read More

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल दिवस दिवस पर सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ

राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिनअपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है।…

Read More

चमोली में हुआ देर रात कर हादसा अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो  (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह…

Read More

देहरादून 7 और 8 अक्टूबर को होगा,अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में होनी है। इसका आयोजन आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आना प्रस्तावित है।उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत…

Read More