UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा: हरिद्वार के 53 केंद्रों पर सुरक्षा सख्त, धारा 163 लागू जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक, नोडल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हरिद्वार (नंदा पथ एक्सप्रेस ब्यूरो)। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की बड़ी अपील:
स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की बड़ी अपील: भारी बारिश, नीम करोली बाबा उत्सव और चारधाम यात्रा के चलते परीक्षार्थी समय से पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र देहरादून (नंदा पथ एक्सप्रेस): उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आगामी 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक अपील (एडवाइजरी) जारी की है। आयोग ने राज्य में मौसम के बिगड़ते मिजाज, विभिन्न धार्मिक उत्सवों और चारधाम यात्रा के कारण होने वाले भारी ट्रैफिक दबाव को देखते…
Read Moreजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किए माँ नंदा के दर्शन,
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किए मां नंदा के दर्शन, 2026 में होने वाले ‘हिमालय के महाकुंभ’ श्री नंदा देवी बड़ीजात/राजजात का निमंत्रण किया स्वीकार कुरुड़ (नन्दानगर)। नन्दानगर वासियों के लिए आज का दिन बेहद हर्ष, उल्लास और परम सौभाग्य का रहा। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज जी का पावन आगमन नन्दाधाम कुरुड़ में हुआ। शंकराचार्य जी के आगमन पर स्थानीय जनता, मंदिर समिति और प्रबुद्ध जनों द्वारा उनका भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। मां नंदा देवी सिद्धपीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना धाम पहुँचने के…
Read Moreपहाड़ के दर्द पर संवेदना का मरहम: बनाला की तीन अनाथ बहनों और दिव्यांग दादी का सहारा बने जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट
पहाड़ के दर्द पर संवेदना का मरहम: बनाला की तीन अनाथ बहनों और दिव्यांग दादी का सहारा बने जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट नंदा नगर (चमोली): उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी ऐसे कई परिवार हैं, जो नियति की मार और तंगहाली के बीच जीवन संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला विकासखंड नंदा नगर (घाट) की ग्राम पंचायत बनाला से सामने आया है, जहाँ माता-पिता के असामयिक निधन के बाद तीन मासूम बहनें और उनकी दिव्यांग दादी बिल्कुल बेसहारा…
Read Moreविकास और आधुनिकता की नई मिसाल बना उत्तराखंड के नंदानगर का ‘वादुक’ गाँव
विकास और आधुनिकता की नई मिसाल बना उत्तराखंड के नंदानगर का ‘वादुक’ गाँव नन्दानगर (चमोली): उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण विकास और डिजिटल सुरक्षा को लेकर एक बेहतरीन मिसाल सामने आई है। चमोली जनपद के नन्दानगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत वादुक आज आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा के मामले में एक मॉडल विलेज के रूप में उभर रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से गाँव की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
Read Moreस्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर…
देहरादून, 11 जून। जिलाधिकारी डाक्टर आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनाने के लिए सभी नगर निकायों, कैंटोनमेंट बोर्डों और जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण हेतु अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान और निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार से आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सभी विभागों…
Read Moreहरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना…
देहरादून, 11 जून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” को मंजूरी देते हुए 115.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत परियोजना के तहत मेले में 13,915 शौचालय, 8,065 यूरिनल और 2,000 स्नानगृह स्थापित किए जाएंगे,…
Read Moreनीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
नई दिल्ली, 11 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन एवं दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की आधारशिला मानव पूंजी है और इसी सोच के अनुरूप राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।…
Read Moreमोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 12…
Read Moreमानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होने के बाद 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश की सभी…
Read More