प्रदेश के किसानों को जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए सरकार मिशन लाल लोमड़ी शुरू करने जा रही है। वहीं, बंदरों की आबादी रोकने को हर साल 50 हजार का बंध्याकरण किया जाएगा। शुक्रवार को कार्यस्थगन के तहत विपक्ष ने जंगली सुअर, बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया, जिस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार की रणनीति बताई। सदन में नियम-58 के अंतर्गत विधायक मनोज तिवारी ने कहा, किसानों की खेती जंगली सुअर ने बर्बाद कर दी है। बंदरों का आतंक अलग है। विधायक प्रीतम सिंह…
Read MoreDay: September 9, 2023
कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर हाथीने मचाया उत्पाद , लोगों में मची भगदड़, हवाई फायर कर वन कर्मियों ने जंगल में खदेड़ा
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर एक टस्कर हाथी ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लोगों के पीछे दौड़ लगाई। यात्री जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर भाग गए। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को जंगल में खदेड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा दोपहर में अन्य दिनों की भांति कोटद्वार से दुगड्डा के बीच हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। तभी कोटद्वार से पांचवें मील के पास जंगल से निकलकर एक विशालकाय…
Read Moreदेहरादून हिमालय पुत्र पद्मभूषण जोशी ने निकाली जागरूकता रैली
हिमालय पुत्र के नाम विख्यात पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने हिमालय दिवस पर जागरुकता रैली निकाल लोगों से हिमालय संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत राजधानी के घंटाघर से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। रेंजर ग्राउंड से घंटाघर होते हुए रैली गांधी पार्क पहुंची। अपनी रैली के जरिए उन्होंने कहा कि सबका हिमालय को समझने का समय आ चुका है। जो यहाँ बसे हैं, दूर हैं या फिर सैलानी। क्योकि इसने सबकी सेवा की और स्वागत किया।…
Read Moreविंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया
देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे।शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा…
Read More