सीएम पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि जिस तरीके से वीडियो में विधायक नजर आ रहे हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है जिस तरीके से वीडियो में विधायक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के हर मसले पर बयान आते हैं इसलिए इस मामले पर…
Read MoreDay: September 23, 2023
देहारदून में बल्लूपुर चौक के पास लगी आग, कार जलकर खाक, लोगों में मची अफरा-तफरी
जीएमएस रोड के पास एक गैराज में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस आग में गैराज में रखी एक i10 कार जलकर राख हो गई। गैराज में रखा काफी सारा सामान भी जल गया है। एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी मिल सकी।…
Read Moreदेहरादून धरने पर बैठे हरीश रावत,ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज
आपदा प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। हरदा ट्रैक्टर में सवार होकर धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ जुट गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने के लिए शनिवार को धरना स्थल पहुंचे। पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया। हरीश रावत का आरोप है कि सरकार ने जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल…
Read Moreबागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीती थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन…
Read Moreउत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर्व ,माणा में माता मूर्ति उत्सव
बामन द्वादशी पर्व पर 26 सितंबर को देश के प्रथम गांव माणा में माता मूर्ति उत्सव होगा। इस दिन भगवान बदरीनाथ दिनभर माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे, जिससे 26 सितंबर को बदरीनाथ मंदिर दिनभर बंद रहेगा। दोपहर का भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया जाएगा।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक, 25 सितंबर को बदरीकाश्रम क्षेत्र के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण महाराज भगवान बदरीनाथ को माता मूर्ति मंदिर में आने का न्योता देंगे। 26 को बदरीनाथ धाम में अभिषेक पूजा और बाल भोग के बाद सुबह…
Read More