विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष 13,161 देशी और विदेशी सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि अब घाटी को पर्यटकों के लिए अगले वर्ष एक जून को खोला जाएगाइस साल भारी बारिश, बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने और मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच-बीच में रोकने से पर्यटकों ने घाटी की ओर कम रुख किया। इसका नतीजा यह हुआ कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस…
Read MoreMonth: October 2023
उत्तराखंड बदरीनाथ और गौरीकुंड राजमार्ग को जोड़ने वाली 910 मीटर लंबी सुरंग आरपार
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए 910 मीटर लंबी सुरंग को आरपार कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था ने तय समय से लगभग दो माह पहले ही सुरंग को आरपार किया है। सुरंग के निर्माण में 150 मजदूर दो शिफ्टों में काम कर रहे थे। अब, सुरंग में दूसरे चरण के काम किए जाएंगे। सुरंग निर्माण में कंपनी ने विस्फोटों का बहुत कम उपयोग किया। भारत सरकार की ऑलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत दूसरे चरण में रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ और गौरीकुंड राजमार्ग को…
Read Moreउत्तराखंड: कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है दीपावली बोनस की सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती हैसचिवालय स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 12 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होगी। बैठक में औद्योगिक नीतियों में संशोधन, राजाजी टाइगर रिजर्व के कंजर्वेशन फाउंडेशन के गठन, कर्मचारियों के पुरानी पेंशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है।
Read Moreमसूरी: राज्यपाल ने जॉर्ज एवरेस्ट में किया कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कार्टोग्राफी के इतिहास, इससे जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट के कार्यों से अवगत कराएगा। साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत, राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है।…
Read Moreउत्तराखंड: बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर
बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।बता दे कि शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती…
Read Moreदिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार पहुंची नई ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 3:50 बजे कोटद्वार पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी होने के लिए नजीबाबाद जा रही थी। इसी बीच नजीबाबाद वानप्रभा के कौड़िया रेंज में एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौके पर मौत हो गई।घटनास्थल पर बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। प्रदेश में ट्रेन से कटकर हाथियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले हरिद्वार-लक्सर रेलवे ट्रैक पर सीतापुर फाटक से पास एक नर हाथी की उपासना एक्सप्रेस ट्रेन…
Read Moreरुद्रपुर: रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल फांसी पर झूली, नहीं मिला सुसाइड नोट-पुलिस जांच में जुटी
रूद्रपुर से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है. यहां प्रतिष्ठित स्कूल रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीमिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती का ट्रांसपोर्ट का करनाल में ही कारोबार है. उनकी 37 वर्षीय पत्नी पायल भारती यहां ओमेक्स कॉलोनी के गंगेज सी-107 में पति सुयोग भारती एवं दो बेटियों के साथ रह रही थी. शुक्रवार रात पायल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली. बताया…
Read Moreदेहरादूनहरिद्वार बाईपास रोड पर ट्रैफिक में बाधा बन रहा मंदिर होगा शिफ्ट, समिति के लोगों से की गई बातचीत
राजधानी के हरिद्वार बाईपास रोड पर स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे बने मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा सरस्वती विहार, पुरानी बाईपास चौकी और महिंद्रा शोरूम के पास स्थित ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और ट्रैफिक लाइटों को भी शिफ्ट किया जाएगा। मंदिर के साथ ही ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल यहां ट्रैफिक संचालन में बाधा बन रहे हैं। रिस्पना पुल से आईएसबीटी की तरफ जाते हुए पुरानी बाईपास चौकी वाले चौराहे पर बना मंदिर यातायात को बाधित कर रहा है। यहां मोथरोवाला से आने वाले ट्रैफिक…
Read Moreअमृत कलश यात्रा पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति
राज्यभर से होते हुए अमृत कलश यात्रा शनिवार को देहरादून पहुंच गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, एक राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिकों के मन में अपने देश, अपनी संस्कृति, परंपरा और अपने सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास एवं गर्व का भाव होता है। हमारी देवभूमि, वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। ये बात…
Read Moreउत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक्सीडेंट के बाद कमर में हुई थी तकलीफ
उत्तराखंड के जौलीग्रांट अस्पताल में पिछले दो दिनों से भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई. हरीश रावत ने रात में सोशल मीडिया पर कहा कि चिकित्सकों ने अस्पताल में उनकी सभी प्रकार की जांच की और अब वह यहां से छुटटी लेकर जा रहे हैं. उन्होंने उपचार करने वाले सभी चिकित्सकों और अस्पताल को संचालित करने वाली संस्था के अध्यक्ष विजय धस्माना का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने उन्हें शारीरिक चिकित्सा के साथ-साथ अपनत्व की मानसिक चिकित्सा भी दी जिसे वह…
Read More