पहाड़ों की रानी मसूरी इस वीकेंड बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। अधिकांश होटलों में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराई है। कैंपटी और धनोल्टी में भी वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। शहर में शुक्रवार को करीब 50 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार और रविवार के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग आ रही है। इससे वीकेंड पर शहर के होटल करीब 80 फीसदी पैक रहने की उम्मीद है। सबसे अधिक बुकिंग एनसीआर,…
Read MoreMonth: September 2023
उत्तराखंड क्यों नहीं खुले केंद्रीय विद्यालय 4 साल पहले की गई थी पहल
केंद्र सरकार ने चार साल पहले उत्तराखंड के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल की, जिसे ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट के बाद राज्य के लिए पीएम मोदी की दूसरी सबसे बड़ी सौगात माना गया, इसके लिए राज्य सरकार भी तय मानक के अनुसार मुफ्त भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार थी। राज्य ने इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया था। पत्र में कहा गया था कि इससे बच्चों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा मिलेगी और पलायन रुकेगा। सवाल यह है कि इसके लिए जब सब…
Read Moreउत्तराखंड कैंची धाम में नीम करौली बाबा के दर्शन करने जाने से पहले जानिए मंदिर ट्रस्ट का बड़ा खुलासा
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में नीम करौली बाबा कैंची धाम मंदिर के नाम पर दान की अवैध वसूली और फर्जी प्रसाद वितरण का आरोप लगाया गया है। यह आरोप मंदिर प्रबंधन की और से मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने लगाया है। उन्होंने आरोपियों को पुलिस और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंदिर ट्रस्ट का आरोप है कि आरोपियों ने मंदिर के गेट, सीडी और पुलिया पर मंदिर के नाम पर दान मांगने के लिए नकली रसीद बुक लेकर अवैध वसूली शुरू की है। इतना ही नहीं ये मंदिर का…
Read Moreदेहरादून: पुष्पांजलि ग्रुप का डायरेक्टर वालिया गिरफ्तार, पत्नी को पहले ही हिरासत में ले चुकी ईडी
निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में ईडी वालिया की पत्नी शैफाली को मेरठ से गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी दीपक मित्तल और और उसकी पत्नी राखी मित्तल फरार हैं। वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर और देहरादून के कई लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरूआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक…
Read Moreउत्तराखंडदिल्ली से लंदन तक धामी सरकार ने जुटाया 19600 करोड़ का निवेश, लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली से लंदन तक धामी सरकार ने अब तक 19600 करोड़ का निवेश जुटा दिया है। सरकार ने सम्मेलन से पहले लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे से लाैटेंगे। दिसंबर माह में आने वालेे वैश्विक निवेश सम्मेलन के लिए दिल्ली में 14 सितंबर को करटेन रेजर में 7600 करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया। इसके अलावा ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम में पहले अंतरराष्ट्रीय रोड…
Read Moreरुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबा यूपी से आया जायरीन, फरिश्ता बनकर पहुंचे दो सिपाही
पिरान कलियर में गंगनहर में नहाते समय एक जयरीन अचानक डूबने लगा। शोर मचाने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जायरीन को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। कलियर उर्स में इस समय बड़ी संख्या में जयरीन आ रहे हैं। जैकी पुत्र चांद निवासी गांव जमालपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भी उर्स में आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह कलियर में गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गंग…
Read Moreमनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले करीब 16 बंदर, एक को बचाया, वन विभाग में हड़कंप
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार को मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में दर्जन भर से ज्यादा बंदर मृत मिले। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बंदरों ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसकी वजह से सभी बंदरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश गौर ने बताया कि करीब 16 बंदर मृत अवस्था में मिले हैं। एक बंदर जिंदा था जिसे रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि मृत बंदरों…
Read Moreउत्तराखंड मौसम: अगले दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी, जानें किस दिन विदा होगा मानसून
उत्तराखंड में अब मौसम साफ है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की…
Read Moreयहां खुला देश का पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम, पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जार्ज एवरेस्ट में सर जार्ज एवरेस्ट संग्रहालय का लोकार्पण और हेलीपैड का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने कई सर्किट बनाए हैं जिससे पर्यटन को लाभ मिल सके। पर्यटन मंत्री ने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस में 23 करोड़ 52 लाख की लागत से बने देश के पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण कर महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित किया। कहा 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को…
Read Moreकेदारनाथ-बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद
उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। वहां…
Read More