देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून…
Read MoreDay: September 11, 2023
जी-20 समिट में भारत आए विदेशी मेहमानोंको भेंट की गई पुस्तक, उत्तराखंड के जगह को मिला खास स्थान
जी-20 समिट में भारत आए विदेशी मेहमानों को एक खास पुस्तक भेंट की गई। इस पुस्तक में दून के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी स्थान मिला है। पुस्तक में चालीस नंबर के पेज पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के इतिहास के साथ चित्र दर्शाया गया है। दिल्ली में जी-20 समिट में भारत आए सभी विदेशी मेहमानों को भारत सरकार की ओर से भारत पर आधारित एक पुस्तक भेंट की गई। इसमें भारत के कई मंदिरों के साथ ही अन्य कई रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताया गया है। 55 पेज की इस…
Read Moreउत्तरकाशी में देर रात को डोली धरती, भूकंप के तेज झटके से कांपे लोग,
उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र…
Read Moreउत्तराखंड अगले 4 दिन मौसम विभाग का येलो अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले चार दिन हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी बारिश के भारी अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह…
Read More