कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ हुई कहासुनी में दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंके। मामला रात को करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। शनिवार को मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत को पूछताछ के लिए बुलाया है। दुकान में गए स्थानीय युवाओं की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शीघ्र की मांग को लेकर बदरीनाथ के स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने थाना परिसर में प्रदर्शन…
Read MoreDay: September 16, 2023
देहरादून शुक्रवार तड़के गरजी कड़ाके की बिजली,उड़ा दी शहर की नींद
दो दिन से बदलते मौसम के बीच शुक्रवार तड़के गरजी कड़ाके की बिजली से हर किसी की नींद टूट गई। शहरवासी बिजली की गर्जना सुनकर सहम गए। गर्जना इतनी तेज थी कि शहर के मकानों में कंपन हो उठा। कुछ मिली सेकेंड के लिए दिन जैसा उजाला हो गया। पूरे मानसून सीजन में इतनी तेज गर्जना नहीं सुनी गई। मौसम विभाग के अनुसार यह असामान्य घटना नहीं है। मानूसन की विदाई के समय वातावरण में अस्थिरता आ जाती है और वायुमंडल में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। धरातल…
Read Moreउत्तराखंड अपने जन्मदिन पर बेसहारा बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी
सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों…
Read More