बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से विजयी रहीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज चुनाव परिणाम जारी हुआ। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 14 राउंड के लिए मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आगे चल रहे थे। तब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही एक-एक कर हर चरण की मतगणना पूरी होती रही है, परिणाम बदलते रहे। दो राउंड की…
Read MoreDay: September 8, 2023
उत्तराखंड अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी
रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहयोग के लिए अनंत अंबानी का आभार जताया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक सहायक तनय द्विवेदी और मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह ने सीएम को सहायता राशि का चेक सौंपा।
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करी कालसी में जनसभा
कालसी में जनसभा के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार की जनता से भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया। कोई बड़ी घोषणा नहीं, किसी पर भी राजनीतिक प्रहार नहीं, बस मां यमुना, जौनसार की संस्कृति, विकास और युवाओं को स्वरोजगार जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री का भाषण केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री ने जब कहा कि मां यमुना ने मुझे बुलाया…तो रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और जिंदाबाद के नारों से गूंज पड़ा। जौनसार का केंद्र बिंदु चकराता विधानसभा सीट है। उत्तराखंड के गठन के बाद से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह यहां…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश की 65 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिली अनुमति
निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश की 65 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इसमें से 12 समितियों की केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा सहकारी समितियां जनसुविधा केंद्र भी चलाएंगी। उन्होंने यह बात ग्रामीण सहकारी बैंकों के वित्तीय स्वास्थ्य की समीक्षा बैठक में कही उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड में आयोजित बैठक में आलोक पांडे ने कहा, राज्य में दो सौ से अधिक समितियों में सीएससी का काम शुरू हो चुका है। 670 समितियों में से पांच सौ समितियों ने सीएससी केंद्र…
Read Moreदेश का पहला रोपवे विनिर्माण वाला राज्य बनेगा उत्तराखंड, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मांगी जमीन
अब उत्तराखंड देश का पहला रोपवे विनिर्माण वाला राज्य बन जाएगा। राज्य में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं का निर्माण कराने के साथ वह अन्य हिमालयी राज्यों को भी रोपवे प्रोजेक्ट में रोपवे से संबंधित स्वदेशी तकनीक व कलपुर्जे उपलब्ध करा सकेगा।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की विनिर्माण प्रोजेक्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराने की पेशकश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हामी भर दी है। भूमि मुहैया होने के बाद केंद्र सरकार रोपवे विनिर्माण की अवस्थापना, डिजाइन, तकनीक और शोध में सहयोग देगी आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, देश…
Read More