उत्तराखंड मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा

Read More

हरिद्वार उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आकर हाथी की मौत

हरिद्वार में देर रात एक हाथी देहरादून आ रही उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। नर हाथी के ट्रेन से कटकर मौत की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हादसा देर रात हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक के पास हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची। वहीं, लोगों की भीड़ भी लग गईबताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आया था। इसी दौरान पटरी पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी का…

Read More

ऋषिकेश कक्षा 8 के छात्र ने लगाई फांसी,ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज

ऋषिकेश में कक्षा आठ के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम…

Read More

उत्तराखंड: प्रदेश में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहाड़ों में भी स्थापित होंगे केंद्र

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। इस बार 8.96 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। राज्य में मोटे अनाजों की खरीद के लिए पहली बार पर्वतीय क्षेत्रों में क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में विधानसभा में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि खरीफ-खरीद सत्र 2023-24 को एक अक्तूबर से 31 दिसंबर…

Read More