रुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबा यूपी से आया जायरीन, फरिश्ता बनकर पहुंचे दो सिपाही

पिरान कलियर में गंगनहर में नहाते समय एक जयरीन अचानक डूबने लगा। शोर मचाने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जायरीन को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। कलियर उर्स में इस समय बड़ी संख्या में जयरीन आ रहे हैं। जैकी पुत्र चांद निवासी गांव जमालपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भी उर्स में आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह कलियर में गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गंग…

Read More

मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले करीब 16 बंदर, एक को बचाया, वन विभाग में हड़कंप

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार को मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में दर्जन भर से ज्यादा बंदर मृत मिले। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बंदरों ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसकी वजह से सभी बंदरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश गौर ने बताया कि करीब 16 बंदर मृत अवस्था में मिले हैं। एक बंदर जिंदा था जिसे रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि मृत बंदरों…

Read More

उत्तराखंड मौसम: अगले दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी, जानें किस दिन विदा होगा मानसून

उत्तराखंड में अब मौसम साफ है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की…

Read More

यहां खुला देश का पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम, पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जार्ज एवरेस्ट में सर जार्ज एवरेस्ट संग्रहालय का लोकार्पण और हेलीपैड का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने कई सर्किट बनाए हैं जिससे पर्यटन को लाभ मिल सके। पर्यटन मंत्री ने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस में 23 करोड़ 52 लाख की लागत से बने देश के पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण कर महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित किया। कहा 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को…

Read More

केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। वहां…

Read More