प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले पर दु:ख जताते हुए कहा है कि जो भी इस मामले में गुनहगार है, उनको बख्शा नहीं जाए. मंगलवार (17 अक्टूबर 2023) को गाजा के अल-अहली अस्पताल पर हुए हवाई हमले में करीब 500 नागरिकों की मौत हुई है सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की मौत से गहरा दु:ख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है और हम घायलों के…
Read MoreMonth: October 2023
नए अंदाज में दिखीं मंत्री रेखा आर्य, मैदान में उठाया बल्ला…युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सीख
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की। कुल 20 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। आज बुधवार से शुरू हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी।इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूरी बनानी होगी। नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ…
Read Moreचतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए उत्सव डोली
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की जयकारों के साथ उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। बीते दो दिनों से हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली तो श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों की सामना नहीं करना पड़ा। बुधवार को उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से सुबह 8:00 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र ने भी रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए।
Read Moreरुड़की फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, दमकल की 13 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 13 टीमें आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से…
Read Moreदुबई में प्रवासियों ने सीएम धामी का किया भव्य स्वागत, आज करेंगे निवेशकों के साथ बैठक
उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए दुबई और अबूधाबी पहुंचे सीएम धामी का उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने प्रवासियों से साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रवासियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। दुबई…
Read Moreउत्तराखंड आज भी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से…
Read Moreउत्तराखंड केदारनाथ पहुंची एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
बारिश और बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने सोमवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए केदारनाथ के बारे में जानकारी ली। जैकलिन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं थीं यहां पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ…
Read Moreरोड शो के लिए दुबई पहुंचे सीएम धामी, हुआ जोरदार स्वागत, कल निवेशकों के साथ करेंगे बैठक
उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। लंदन में हुए रोड शो से निवेशकों…
Read Moreउत्तराखंड बिगड़ा मौसम का मिजाज,दिन में छाया अंधेरा…बारिश के साथ सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना हो रही है। बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। सोमवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। बदले मौसम के मिजाज के चलते ठंड बढ़ने से लैंसडाउन चौक के पास लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं धुंध के कारण अंधेरा होने से वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान…
Read Moreसलमान खान के साथ नजर आएंगे इस बार उत्तराखंड के युवा बाबू भैया
कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के 17वें संस्करण में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ इस बार उत्तराखंड के युवा बाबू भैया भी दिखाई देंगे। अठूरवाला निवासी अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक मोटो-ब्लॉगर है। बाबू भैया ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में करिअर वर्ष 2018 में शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल द यू-के-07 राइडर में 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से बाबू भैया को…
Read More