प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी भी पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का मौका है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर का दौरा करेंगे। पिथौरागढ़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कहा कि पीएम के दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगेंगे।
Read MoreDay: October 10, 2023
पीएम से पहले सीएम पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम के दौरे से पिथौरागढ़ को बड़ी पहचान मिलेगी। इसके बाद सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय…
Read Moreहेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी
हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान से आए जत्थे की बस हादसे का शिकार हो गई। गोविंद घाट गुरुद्वारे की ओर आते समय बस अचानक तेज ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के तारों के साथ खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, बस में 15 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। बस हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविन्दघाट पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने विभाग से बात कर बिजली सप्लाई बंद…
Read Moreपिथौरागढ़ से होगा मोदी मैजिक का प्रवाह, फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल
उत्तराखंड की सियासी हवाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू का पिथौरागढ़ दौरे से प्रवाह होगा। राजनीतिक जानकार पीएम के इस दौरे को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देख रहे हैं। पीएम के इस भ्रमण पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की भी निगाह लगी है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस खुद को जिन सीटों पर मजबूत मान रही, उनमें एक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट भी है। हाल ही में लोकसभा के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा में हुए उपचुनाव के कम अंतर से…
Read Moreसीएम धामी ने दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई
नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिले सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।कहा गया है कि जहां भी कोई अनैतिक काम मिले, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गई टीम को…
Read More