सीएम धामी ने लांच किया रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप, बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड युवा महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 हजार से भी अधिक युवाशक्ति को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप को लांच किया। साथ ही सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी…

Read More

मानसून की विदाई के बाद अब बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

उत्तराखंड में मानसून विदाई के आठ दिन हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है।सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादलों की आंख मिचोली जारी है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।…

Read More

सरस मेले में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्टॉल पर जाकर जैविक उत्पादों के बारे में ली जानकारी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती में आयोजित सरस मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल का जायजा लिया। साथ ही यहां पर लाए गए जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। तीन अक्तूबर को मेला शुरू हुआ था जो 12 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के…

Read More

आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड, पुलिस बल को मिले 27 युवा अधिकारी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 27 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि अनीश दयाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अधिकारियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों…

Read More

नैनीताल में दर्दनाक हादसा,खाई में गिरी बस, छह की मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित छह की मौत हो गई जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है। नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को…

Read More