दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के बाद हरकत में आई सरकार, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया है। सीएम ने प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (NAB) नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था दृष्टिबाधित बच्ची…

Read More

एक माह बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चारधाम यात्रा, इस दिन होंगे बदरी-केदार के कपाट बंद

एक माह बाद चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दशहरा के दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर…

Read More

केदारनाथ धाम बारिश के बाद शुरू हुई बर्फबारी से बड़ी ठंड

मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में बर्फबारी से भले ही ठंड बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई। शनिवार को भी केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में अधिकतम तापमान 10 और…

Read More

फरवरी-मार्च में होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराकर परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है।इसके लिए फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने और 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि उच्च शिक्षा का सत्र भी समय पर शुरू किया जा सके।शिक्षा मंत्री…

Read More

पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन, जंगल सफारी का उठा सकेंगे अब लुत्फ

मानसून सीजन के चलते बंद किए गए बिजरानी व गर्जिया जोन को 106 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। रविवार सुबह पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी के लिए जिप्सी आई। जिनका पार्क प्रशासन ने स्वागत किया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की निदेशक डॉ धीरज पांडे, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यटकों की जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। आमडंडा गेट को पार्क प्रशासन की ओर से फूल मालाओं से सजाया गया। इस मौके पर जिप्सी…

Read More

सीएम ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के कार्यालय का किया शुभारंभ, कहा- आईटी सेवाओं के विस्तार में जरूरी कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में कार्यालय का शुभारंभ करने के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी…

Read More

कालसी के पास हादसा, वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरा, चालक समेत तीन लोगों की मौत

क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र क्वानू के अंतर्गत पाटन में एक वाहन (यूटिलिटी) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के नेरूवा तहसील के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र लाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरजीत (35) पुत्र जगत राम निवासी ग्राम टिकरी, राकेश (26) निवासी सूरत सिंह…

Read More

पितृ अमावस्या पर हरिद्वार मेंउमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

हर की पैड़ी क्षेत्र में पितृ अमावस्या के मौके पर उमड़ी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। श्रद्धालु की शिनाख्त की जा रही है।पितृ अमावस्या के चलते आज शनिवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है पितृ तर्पण के लिए हरिद्वार के हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मान्यता है कि आज के दिन बदरीनाथ धाम या हरिद्वार के नारायणी शीला मंदिर में पितरों के लिए की जाने वाली पूजा से पितरों…

Read More

मानसखंड के मुरीद हुए पीएम मोदी, कुमाऊं को लेकर किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार (12 अक्तूबर) को उत्तराखंड की यात्रा की। इस दौरान पीएम मोदी आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर उत्तराखंड की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने दो धर्म स्थलों की चार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- अगर कोई मुझसे पूछे- अगर आपको उत्तराखंड में एक जगह पर जाना चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको  राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और…

Read More

कुमाऊं में नमो नमो: 42 मिनट के भाषण से कई संदेश दे गए पीएम मोदी, युवा शक्ति पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले पिथौरागढ़ में जनसभा कर एक साथ कई वर्गों को साधा हैं। सैन्य बहुल इलाके को ध्यान में रखकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाया, तो वहीं शिवभक्ति में लीन होकर सनातन संस्कृति को महत्व दिया। खिलाड़ियों और महिला आरक्षण के जिक्र से युवा भारत और मातृृशक्ति से जुड़ाव दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की महिलाओं को आगे ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले कई वर्षों से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को पास कर महिलाओं को मुख्यधारा से…

Read More