उत्तराखंड: कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है दीपावली बोनस की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती हैसचिवालय स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 12 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होगी। बैठक में औद्योगिक नीतियों में संशोधन, राजाजी टाइगर रिजर्व के कंजर्वेशन फाउंडेशन के गठन, कर्मचारियों के पुरानी पेंशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है।

Read More

मसूरी: राज्यपाल ने जॉर्ज एवरेस्ट में किया कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कार्टोग्राफी के इतिहास, इससे जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट के कार्यों से अवगत कराएगा। साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत, राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है।…

Read More

उत्तराखंड: बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।बता दे कि शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती…

Read More

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार पहुंची नई ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 3:50 बजे कोटद्वार पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी होने के लिए नजीबाबाद जा रही थी। इसी बीच नजीबाबाद वानप्रभा के कौड़िया रेंज में एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौके पर मौत हो गई।घटनास्थल पर बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। प्रदेश में ट्रेन से कटकर हाथियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले हरिद्वार-लक्सर रेलवे ट्रैक पर सीतापुर फाटक से पास एक नर हाथी की उपासना एक्सप्रेस ट्रेन…

Read More