उत्तराखंड दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, यमुनोत्री धाम में आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश

उत्तराखंड में आज बुधवार को दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली।  यमुनोत्री धाम समेत आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, बड़कोट तहसील में आंधी-तूफान आया। यमुनोत्री धाम के पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया कि धाम में पहले आंधी-तूफान आया उसके बाद तेज बारिश। बारिश के चलते श्रद्धालु जगह-जगह रुके हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्तूबर तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Read More

पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट, काशीपुर में होनी है आज प्रेस कॉन्फ्रेंस

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया।सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से…

Read More

उत्तराखंड दिवाली के आसपास केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू

उत्तराखंड में अगले एक महीने के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। उनके नवंबर माह के पहले हफ्ते में उत्तराखंड दौरे पर आने की संभावना है। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक दौर की बैठक कर चुका है उनसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होगा। धनखड़ 26 अक्तूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक…

Read More