रुड़की फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, दमकल की 13 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 13 टीमें आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से…

Read More

दुबई में प्रवासियों ने सीएम धामी का किया भव्य स्वागत, आज करेंगे निवेशकों के साथ बैठक

उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए दुबई और अबूधाबी पहुंचे सीएम धामी का उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने प्रवासियों से साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रवासियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। दुबई…

Read More

उत्तराखंड आज भी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से…

Read More

उत्तराखंड केदारनाथ पहुंची एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

बारिश और बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने सोमवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए केदारनाथ के बारे में जानकारी ली। जैकलिन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं थीं यहां पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ…

Read More