उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। लंदन में हुए रोड शो से निवेशकों…
Read MoreDay: October 16, 2023
उत्तराखंड बिगड़ा मौसम का मिजाज,दिन में छाया अंधेरा…बारिश के साथ सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना हो रही है। बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। सोमवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। बदले मौसम के मिजाज के चलते ठंड बढ़ने से लैंसडाउन चौक के पास लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं धुंध के कारण अंधेरा होने से वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान…
Read Moreसलमान खान के साथ नजर आएंगे इस बार उत्तराखंड के युवा बाबू भैया
कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के 17वें संस्करण में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ इस बार उत्तराखंड के युवा बाबू भैया भी दिखाई देंगे। अठूरवाला निवासी अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक मोटो-ब्लॉगर है। बाबू भैया ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में करिअर वर्ष 2018 में शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल द यू-के-07 राइडर में 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से बाबू भैया को…
Read Moreदृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के बाद हरकत में आई सरकार, सीएम ने दिए जांच के निर्देश
हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया है। सीएम ने प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (NAB) नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था दृष्टिबाधित बच्ची…
Read Moreएक माह बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चारधाम यात्रा, इस दिन होंगे बदरी-केदार के कपाट बंद
एक माह बाद चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दशहरा के दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर…
Read More