यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं इस मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं। यमुनोत्री धाम से तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया है कि धाम में एक घंटे से बर्फबारी के साथ ही ओले भी पड़ रहें हैं। दोपहर बाद रोजाना बारिश बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है। दूसरी तरफ बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आ गया है। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11 अक्तूबर को बंद हो गए थे।…
Read MoreDay: October 23, 2023
दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नवरात्र के बाद अब दिवाली दायित्वों की सौगात लेकर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। इसके मुताबिक, दिवाली तक कई भाजपाइयों की किस्मत चमक सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द दायित्वों की एक और सूची पर मुहर लगाएंगे। रविवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दायित्व बांटे जाने के संबंध में कहा, मुख्यमंत्री ने नवरात्र तक दायित्व देने की बात कही थी। दायित्वों की पहली सूची जारी हो चुकी है। उन्होंने…
Read Moreनवमी पर सीएम धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ नवमी के पावन अवसर पर भगवती…
Read Moreउत्तराखंडराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में किया कन्या पूजन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने रविवार को शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजभवन में विधिवत कन्या पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।रविवार को राजभवन में कन्या पूजन कर राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मातृशक्ति का सम्मान और पूजन…
Read Moreसाइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप
उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला। साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।हालांकि, कुछ देर बाद…
Read Moreउत्तराखंड मुख्यमंत्री ने की घोषणा,नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 4% कोटा बहाल करेगी सरकार
सरकारी नौकरियों में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत कोटा बहाल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की 240 सदस्यीय टीम को रवाना करते हुए कहा, इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण हैं। सीएम ने कहा, खिलाड़ियों को विश्वविद्यालयों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, खेल संस्कृति का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार चार हजार उभरते खिलाड़ियों को…
Read More