उत्तराखंड: देहरादून में इस दिन लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, जानिए कौन -कौन होंगे शामिल

देहरादून में 4 नवंबर को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार लगने जा रहा है. जिसके लिए देहरादून के रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी समेत कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री 4 नवंबर को रायपुर पहुचेंगे. इस दौरान एक बड़ा कार्यक्रम रायपुर में होगा. इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.…

Read More

अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने थमाया समन, हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। स्टिंग मामले में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे…

Read More

बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपतिधनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके पहुंचते ही यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील किया गया। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद की गई थी। यात्रियों को मंदिर में…

Read More

राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में सीएम धामी होंगे स्टार प्रचारक, करेंगे पांच दिन प्रचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मांग है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री से एक नवंबर से 28 नवंबर के बीच पांच दिन प्रचार का समय मांगा है। मुख्यमंत्री तीनों राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। वे वहां चुनावी जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की।…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश को प्रदेश में लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में निदेशक एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूल पाठ्यक्रम में ‘हमारी विरासत’ नामक पुस्तक शामिल की जाएगी।यह पहले चरण में कक्षा छह से आठवीं तक लागू होगी। पुस्तक के संकलन की जिम्मेदारी एससीईआरटी को दी गई है। इसके लिए निदेशक एससीईआरटी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय…

Read More