उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे कोटद्वार के बिशनपुर लालपानी निवासी गबर सिंह के बाहर निकल आने की सूचना के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। मंगलवार रात को गबर सिंह की पत्नी ने जहां दिये जलाकर मिठाई बांटी। वहीं बच्चों और पड़ोसियों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। उनके सकुशल बाहर आने की सूचना के बाद बुधवार को भी उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गबर सिंह की पत्नी जसोदा देवी ने बताया कि सुरंग से बाहर निकलने के बाद उनके पति…
Read MoreMonth: November 2023
उत्तराखंड सुरंग में फंसे मजदूरों को कंपनी देगी दो-दो लाख, बचाव में लगे कर्मचारियों को दो माह का बोनस
सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा। सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। आरवीएनएल की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है, वहां के अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे। उन्होंने…
Read Moreकिसान की संदिग्ध हालात में मौत, ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे मिला था शव, हत्या की आशंका
खेत में गन्ना काटने गए एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने एक व्यक्ति को घटनास्थल से भागते हुए देखा है। दूसरी तरफ पुलिस ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आकर किसान की मौत होने के साथ-साथ रंजिशन हत्या किए जाने के पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी पोपिंदर (45) बुधवार सुबह अपने खेत में गन्ने…
Read Moreउत्तरकाशी टनल से निकलकर सब ने की पीएम मोदी से बात बताया अपना अनुभव
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से 17 दिन बाद निकाले गए मजदूरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह फोन पर बात की। एक बचाए गए शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि 41 मजदूरों ने सुबह की सैर और योग का अभ्यास करके अपना उत्साह बनाए रखा।वहीं, एक अन्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बचाव टीमों की सराहना की। उनमें से एक ने कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि जब सरकार विदेशों में भारतीयों को बचा सकती है,…
Read Moreदेश में अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बन गया सिलक्यारा, ये अभियान रहे चर्चित
17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकालने वाला ऑपरेशन सिलक्यारा किसी सुरंग या खदान में फंसे मजदूरों को निकालने वाला देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन बना गया है। इससे पहले वर्ष 1989 में पश्चिमी बंगाल की रानीगंज कोयला खदान से दो दिन चले अभियान के बाद 65 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। देश-दुनिया के विशेषज्ञों ने दिन-रात एक कर इस अभियान को मकाम तक पहुंचाया। 13 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के महाबीर कोल्यारी रानीगंज कोयला खदान जलमग्न हो गई थी।…
Read More17 दिन बाद जीती जिंदगी की जंग: मजदूरों के परिजनों के चेहरे पर छाई खुशी, पटाखे फोड़ मनाया जश्न, बांटी मिठाई
दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर आ गए हैं। रैट माइनर्स की टीम ने मंगलवार को मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में सफलता पाई। बीते 17 दिनों से कई टीमें बचाव अभियान में जुटी थीं। पहले ऑगर मशीन से सुरंग में पाइप डाला जा रहा था, लेकिन लक्ष्य से 12 मीटर पहले ही बाधाएं आने की वजह से मशीन काम नहीं कर पाई। इसके बाद रैट माइनर्स की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद श्रमिकों को बाहर निकालने में सफलता मिली उत्तरकाशी में…
Read Moreआस्था और विज्ञान से अंजाम तक पहुंचा मिशन सिलक्यारा, एजेंसियों के साथ ही विशेषज्ञों को मिली कामयाबी
आस्था और विज्ञान से सिलक्यारा मिशन अंजाम तक पहुंचा है। 17वें दिन बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों के साथ ही सेना, विश्व के टनल विशेषज्ञों को कामयाबी मिली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सीएम धामी के दृढ़ संकल्प से सरकार को सफलता मिली है। दिवाली के दिन उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में भू-धंसाव से 41 मजदूर अंदर फंस गए हैं। इन मजदूरों की सकुशल बाहर निकलने के लिए जहां लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे थे, वहीं, विभिन्न एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी थी।…
Read Moreहम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं…’, अर्नोल्ड डिक्स को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी बधाई
सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा कि सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, सभी माता-पिता को उनके बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के पास सबसे अच्छे इंजीनियर हैं। इस सफल मिशन का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है। मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। यदि आपने ध्यान नहीं दिया…
Read Moreउत्तरकाशी टनल हादसाअसाधारण… प्राणदान दे गया धैर्य धारण
ऑपरेशन टनल की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र धैर्य ही था। दीपावली के दिन जहां देश में लोगों के घर रोशनी से जगमगा रहे थे, वहीं अचानक 41 परिवारों के आगे अंधेरा छा जाने की खबरें सामने आईं थी। 17 दिनों में न तो सिलक्यारा की सुरंग फंसे 41 श्रमिकों ने धैर्य छोड़ा और न ही उन्हें बाहर निकालने वालों ने। इस ऑपरेशन को कई बार हताशा, निराशा ने आकर घेरा इसके बावजूद बाहर से अंदर और अंदर से बाहर के लोगों को धैर्य का छोटा सा सुराख रोशन रखे…
Read Moreसीएम धामी ने रेस्क्यू टीमों को दी बधाई, कहा-बाबा बौखनाग की रही असीम कृपा
उत्तरकाशी की सिलक्यारासुरंग में सफलतापूर्वक पाइप डालने पर सीएम धामी ने रेस्क्यू टीमों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा बाबा बौखनाग जी की असीम कृपा रही। करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
Read More