दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। बता दें कि अखिलेश सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। आज वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगेउत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश ने कहा, अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर…
Read MoreDay: October 24, 2023
सीएम ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई कहा- अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम…
Read Moreउत्तराखंड वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को सीएम ने दी शुभकामनाएं कहा- उत्तराखंड के लिए है गर्व का विषय
सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेब सीरिज में दर्शाया जा रहा है।धामी ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नासर्गिक सुंदरता,…
Read Moreपरेड ग्राउंड में 12 चरणों में धीरे-धीरे जलेगा रावण, सीएम धामी बटन दबाकर करेंगे पुतलों का दहन
राजधानी दून में विजयदशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का पुतला दहन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। यहां 12 चरणों में धीरे-धीरे रावण जलेगा। विजयदशमी पर घरों में भी पूजा की जाएगी। इंदिरा नगर कॉलोनी ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले फूंका जाएगा।…
Read Moreउत्तराखंड मुख्यमंत्री ने नैनीताल में खेला क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय, देखें तस्वीरें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डीएसए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया…
Read More