देहरादून में विकासनगर के जमनपुर में एक घर में सुबह भोजन बनाने के दौरान सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान पिता और उनकी तीन बेटियां झुलस गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आगजनी से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बिलसंडा निवासी जाहिद खान जमनपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह जाहिद, उनकी पत्नी अमाना बेगम (40) और बड़ी बेटी रेहाना (25 ) के साथ फैक्टरी में…
Read MoreDay: October 3, 2023
हरिद्वार: डीएम कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, पंखे पर लटका मिला शव, मौके पर मिला सुसाइड नोट
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था।…
Read Moreउत्तराखंड धार्मिक यात्रा पर निकले क्रिकेटर ऋषभ पंत, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन
सड़क हादसे में घायल होने के दस महीने बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत अब स्वस्थ हैं। वे मंगलवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले। सुबह वे दोनों देहरादून हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। इसके बाद पहले वे बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। वहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं अब ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द वापसी करने वाले हैं।
Read Moreउत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया।इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों…
Read More