उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक्सीडेंट के बाद कमर में हुई थी तकलीफ

उत्तराखंड के जौलीग्रांट अस्पताल में पिछले दो दिनों से भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई. हरीश रावत ने रात में सोशल मीडिया पर कहा कि चिकित्सकों ने अस्पताल में उनकी सभी प्रकार की जांच की और अब वह यहां से छुटटी लेकर जा रहे हैं. उन्होंने उपचार करने वाले सभी चिकित्सकों और अस्पताल को संचालित करने वाली संस्था के अध्यक्ष विजय धस्माना का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने उन्हें शारीरिक चिकित्सा के साथ-साथ अपनत्व की मानसिक चिकित्सा भी दी जिसे वह…

Read More

सीएम धामी ने किया ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग

शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया. मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में देश भर से लाये गये अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा. अमर शहीदों की वीरता की अटूट विरासत कों समेटकर भविष्य की प्रेरणादायी नींव रखने के उद्देश्य से कर्तव्य पथ पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

Read More

बंद हुए चारधाम के कपाट, सूतक काल से पहले की गई शाम की आरती, कल ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे

चंद्रग्रहण के चलते शनिवार को बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए गए। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर भी बंद कर दिए गए।समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी। शनिवार को 11 बजे…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि, सीएम ने जमरानी बांध को लेकर दी भी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह6 धामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी जमरानी बांध को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमरानी बांध से सिंचाई के पानी को लेकर यूपी से जल्द एमओयू होगा। जमरानी बांध निर्माण से लगभग…

Read More

उत्तराखंड शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

शरद पूर्णिमा पर्व पर आज शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड क्षेत्र में गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हालांकि दशहरे की रात से ही गंगा बंदी हो गई थी, लेकिन गंगा स्नान को देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग ने हर की पैड़ी क्षेत्र में जल छोड़ दिया था जिसको लेकर श्रद्धालु खुश थे। चंद्र ग्रहण को देखते हुए हर की पैड़ी पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। आचार्य विकास जोशी ने बताया कि 30 साल के बाद शरद पूर्णिमा पर…

Read More