सीएम पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया. सीएम धामी ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित की.भारत सरकार की औद्योगिक विकास योजना 2017 के अन्तर्गत हिमालयी राज्यों उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश में औद्योगिकरण को प्रोत्साहित किये जाने के लिए स्थापित होने वाली विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की इकाईयों को संयंत्र और मशीनरी में किये गये निवेश पर 30 प्रतिशत की दर से अधिकतम 05 करोड़…
Read MoreMonth: October 2023
केदारनाथ प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री पहुंचे धाम, बाबा का रुद्राभिषेक कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा
प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे हैं। वायु सेना के हेलिकॉप्टर से उन्होंने वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत कियाहेलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की जानकारी लेना शुरू किया। मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की।
Read Moreउत्तराखंड सीएम के यूट्यूब चैनल को मिला सिल्वर बटन, कहा- प्रचार-प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया है।सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को यूट्यूब से प्राप्त प्रमाणपत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही प्रचार-प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।
Read Moreदेहरादूनभाई-बहन के ऊपर गिरी डीएवी कॉलेज की दीवार, बहन की मौत के बाद छात्रों का हंगामा
देहरादून के डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक गिरने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गईकाॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत…
Read Moreउत्तराखंड हर विश्वविद्यालय राज्यहित में करेगा एक शोध, कुलपतियों की बैठक में राज्यपाल ने दिए निर्देश
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय राज्यहित में योगदान के लिए अपनी विशेषज्ञता के आधार पर एक-एक शोध प्रस्तुत करें। यह कहना है राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का। उन्होंने यह बात राजभवन में राज्य विवि के कुलपतियों की बैठक लेते हुए कही। इस दौरान उन्होंने यूटीयू की ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा, वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च पर आधारित यह शोध राज्य के विकास और लोगों के जीवन के लिए उपयोगी होगा। विश्वविद्यालय एक वर्ष तक अपने गहन शोध के माध्यम से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शोध विषय का चयन…
Read Moreहरिद्वार घर में घुसकर महिला की हत्या, बेटे को बेड पर पड़ा मिला शव, सिर पर मिले चोट के निशान
हरिद्वार में रानीगली के शिवनगर में शुक्रवार को एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और जीभ बाहर निकली थी। महिला की नाक से खून भी निकल रहा था।जानकारी के अनुसार, जब महिला ममता सैनी का बेटा अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी। युवक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र…
Read Moreबिल लाओ इनाम पाओ योजना को केंद्र सरकार ने भी अपनाया, योजना शुरू करने वाला उत्तराखंड है पहला राज्य
उत्तराखंड में सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने को राज्य में शुरू की गई बिल लाओ इनाम पाओ योजना केंद्र सरकार ने भी अपनाया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। जहां जीएसटी लागू होने के बाद इस योजना की शुरुआत की गई।केंद्र ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर छह माह के लिए पांच राज्यों में मेरा बिल मेरा अधिकार योजना शुरू किया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, जीएसटी संग्रहण बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सामान खरीद पर बिल को प्रोत्साहन करने के…
Read Moreस्मार्ट मीटर और दून में भूमिगत बिजली लाइन को नियामक आयोग की मंजूरी, यूपीसीएल को होगी अब आसानी
प्रदेश में करीब 16 लाख घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने, विद्युत आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने और राजधानी की बिजली लाइन को भूमिगत करने की योजनाओं को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद इन योजनाओं को आगे बढ़ाने में यूपीसीएल को और आसानी होगी। यूपीसीएल ने नियामक आयोग में रिवैम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना के तहत दो कार्यों (15,84,205 स्मार्ट प्रीपेड मीटर व बिजली आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण) की मंजूरी के लिए याचिका दायर की थी। नियामक आयोग में अध्यक्ष डीपी गैरोला…
Read Moreउत्तराखंड टांडा रेंज में गुज्जरों के ठिकानों और मदरसों पर चला बुलडोजर, वन क्षेत्र में अवैध तरीके से थे बने
वन विभाग का बुलडोजर बुधवार को कुमाऊं की तराई के केंद्रीय वन मंडल की टांडा रेंज में गरजा। वन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के अभियान की चपेट में इस बार गुज्जरों के ठिकाने और वहां बना दिया गया मदरसा आया। वन विभाग को शिकायत मिली थी कि बाहरी राज्यों के गुज्जर इस वन क्षेत्र में अवैध रूप से बसे हैं और उन्होंने अनधिकृत रूप से मदरसा बना दिया है। वन विभाग के बुलडोजर ने सभी कब्जों को ध्वस्त कर दिया है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.पराग मधुकर धकाते के मुताबिक,…
Read Moreउत्तराखंड:दुबई दौरे से दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री धामी, कहा- अब तक 54 हजार करोड़ के एमओयू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त अरब अमीरात क दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंदन, बर्मिघम, दिल्ली, दुबई और अबूधाबी में अब 54 हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि हजारों करोड़ के निवेश पर दुबई और आबू धाबी में करार हुआ है। इसके अलावा काफी प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। देश के अन्य शहरों में भी निवेशकों के साथ संवाद और रोड शो किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आठ…
Read More