उत्तराखंड की सियासी हवाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू का पिथौरागढ़ दौरे से प्रवाह होगा। राजनीतिक जानकार पीएम के इस दौरे को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देख रहे हैं। पीएम के इस भ्रमण पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की भी निगाह लगी है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस खुद को जिन सीटों पर मजबूत मान रही, उनमें एक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट भी है। हाल ही में लोकसभा के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा में हुए उपचुनाव के कम अंतर से…
Read MoreMonth: October 2023
सीएम धामी ने दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई
नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिले सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।कहा गया है कि जहां भी कोई अनैतिक काम मिले, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गई टीम को…
Read Moreसीएम धामी ने लांच किया रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप, बांटे नियुक्ति पत्र
देहरादून में आयोजित उत्तराखंड युवा महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 हजार से भी अधिक युवाशक्ति को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप को लांच किया। साथ ही सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी…
Read Moreमानसून की विदाई के बाद अब बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड
उत्तराखंड में मानसून विदाई के आठ दिन हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है।सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादलों की आंख मिचोली जारी है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।…
Read Moreसरस मेले में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्टॉल पर जाकर जैविक उत्पादों के बारे में ली जानकारी
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती में आयोजित सरस मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल का जायजा लिया। साथ ही यहां पर लाए गए जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। तीन अक्तूबर को मेला शुरू हुआ था जो 12 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के…
Read Moreआईटीबीपी की पासिंग आउट परेड, पुलिस बल को मिले 27 युवा अधिकारी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 27 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि अनीश दयाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अधिकारियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों…
Read Moreनैनीताल में दर्दनाक हादसा,खाई में गिरी बस, छह की मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित छह की मौत हो गई जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है। नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को…
Read Moreपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिखाई ताकत, सड़कों पर उमड़ा हुजूम
प्रधानाचार्य के शत प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने और पुरानी पेंशन बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों ने रैली निकालकर ताकत दिखाई। देहरादून की सड़कों पर शिक्षकों का हुजूम उमड़ा। ढोल, दमाऊ और रणसिंगा के साथ रैली में शामिल शिक्षकों ने कहा कि यदि जल्द सभी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो इसके विरोध में 16 अक्तूबर को राज्यभर में शिक्षक ब्लॉक और जिला मुख्यालयों में धरना देंगे। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने परेड ग्राउंड से घंटाघर, बहल…
Read Moreबदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण
भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके थे। वह सीधे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी का कार्यक्रम शनिवार को केदारनाथ में रात्रि विश्राम का था, लेकिन दोपहर बाद पूरी घाटी में कोहरा छा गया, जिससे उनका हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। आज रविवार सुबह बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण करने के बाद…
Read Moreउत्तराखंड शाह बोले-लोकसभा की पांचों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने धामी सरकार की पीठ थपथाई। कहा, केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। शाह पार्टी मुख्यालय में मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी…
Read More