मुख्यमंत्री पुष्कर धामी टटोलेंगे अब गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज,पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक

अब विकास कार्यों की गति की नब्ज टटोलने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल मंडल के अधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय में हो सकती है। शासन व प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री विशेष रूप से सड़कों, निर्माण योजनाओं व मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट लेंगे। बकौल मुख्यमंत्री सड़कें हमारी लाइफलाइन हैं, ये बेहतर हों, इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय होगी। बता दें कि पिछले दिनों नैनीताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों की…

Read More

उत्तराखंड के लिए औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे मुख्यमंत्री, पार्थसारथी मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंचे। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा।इससे पहले सीएम धामी ने ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की । पार्थसारथी मंदिर में…

Read More

उत्तराखंड उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन, कल जाएंगे बदरीनाथ-केदारनाथ धाम

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरुवार को वह गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शनों के लिए जाएंगे। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर चमोली के डीएम हिमांशु खुराना और रुद्रप्रयाग के डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। 27 अक्तूबर को उप राष्ट्रपति सुबह 7.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वायु सेना के हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 8.20 बजे केदारनाथ एमआई-17 हेलिपैड पर पहुंचेंगे। सुबह 8.40 बजे से 9.20 बजे तक धाम में…

Read More

रुड़की भंडारा कराने के नाम पर एसपी ऑफिस में चंदा लेने पहुंच गए बदमाश, सिपाही को हुआ ऐसे शक तो पकड़ में आए

फर्जी रसीद बुक छपवाकर चंदे की रसीद काटने एसपी देहात के ऑफिस पहुंचे लेने गए दो लोगों का पुलिस ने चालान काट दिया है। पुलिस ने उनके पास से चंदे से जमा कुछ रकम भी बरामद की है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। बुधवार की दोपहर तहसील परिसर में दो लोग चंदे की रसीद काट रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब चंदे से 600 रुपये भी जमा कर लिए। इसके बाद दोनों चंदे की रसीद काटने एसपी देहात कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भंडारा होने…

Read More

उत्तराखंड दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, यमुनोत्री धाम में आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश

उत्तराखंड में आज बुधवार को दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली।  यमुनोत्री धाम समेत आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, बड़कोट तहसील में आंधी-तूफान आया। यमुनोत्री धाम के पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया कि धाम में पहले आंधी-तूफान आया उसके बाद तेज बारिश। बारिश के चलते श्रद्धालु जगह-जगह रुके हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्तूबर तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Read More

पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट, काशीपुर में होनी है आज प्रेस कॉन्फ्रेंस

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया।सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से…

Read More

उत्तराखंड दिवाली के आसपास केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू

उत्तराखंड में अगले एक महीने के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। उनके नवंबर माह के पहले हफ्ते में उत्तराखंड दौरे पर आने की संभावना है। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक दौर की बैठक कर चुका है उनसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होगा। धनखड़ 26 अक्तूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक…

Read More

दशहरा पर परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे अखिलेश यादव, संगम पर किया गंगा स्नान

दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। बता दें कि अखिलेश सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। आज वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगेउत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश ने कहा, अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर…

Read More

सीएम ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई कहा- अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम…

Read More

उत्तराखंड वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को सीएम ने दी शुभकामनाएं कहा- उत्तराखंड के लिए है गर्व का विषय

सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेब सीरिज में दर्शाया जा रहा है।धामी ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नासर्गिक सुंदरता,…

Read More