चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था।13 दिनों के भीतर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही…
Read MoreMonth: March 2023
खटीमा सीएम धामी ने अपने आवास परखेली होली, लोगों की समस्या का किया निवारण
सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत और खटीमा के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. आज सीएम धामी ने अपने आवास पर जन समस्याएं सुनीं. साथ ही कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण भी किया. बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. वहीं, सीएम धामी ने अपने आवास पर होली भी खेली. इस दौरान सीएम धामी मां बिशना देवी को होली का टीका लगाते दिखे. अपने खटीमा दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी ने नगला तराई स्थित अपने आवास पर जनता से मुलाकात…
Read Moreशनिवार रात उत्तरकाशी में आए भूकंप के झटके, दहशत में लोग
उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के…
Read Moreराजाजी टाइगर रिजर्व मे10 मार्च तक रेड अलर्ट जारी
होली के दौरान वन क्षेत्रों में अवैध पातन और अवैध शिकार की घटनाओं के मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चार मार्च से 10 मार्च तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सभी फिल्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के अलावा विशेष गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी वन क्षेत्राधिकारी को बिना अनुमति के अपना स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा उप प्रभागीय वनाधिकारी और…
Read Moreजोशीमठ आज से शुरू हुआ प्रभावितों कामुआवजा राशि वितरण
जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा वितरण शुरू कर दिया गया है। बता दे कि पहले दिन शुक्रवार को तीन प्रभावितों को 63.20 लाख की धनराशि बांटी गई।इसी के साथ मुआवजा देने से पहले लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम ने भवनों का मूल्यांकन कर भवन स्वामियों से शपथ पत्र भरवाया।महीने के इंतजार के बाद प्रदेश सरकार की ओर से घोषित मुआवजा नीति के तहत प्रभावितों को राहत चेक बांटने का काम शुरू हो गया है। जोशीमठ नगर में दरार आने के कारण 868 भवनों…
Read Moreदेहरादून घर पर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
देहरादून के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है।घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बता दे कि बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है।…
Read More12 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक झंडा मेला
12 मार्च से शुरू होने जा रहे देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बता दे कि इस क्रम में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी की विशेष पूजा व अरदास की गई।इसके बाद दरबार साहिब से सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। जहां श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों के बीच 60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया गया। इधर, कल (रविवार) से दरबार साहिब में संगतों के…
Read Moreबजट सत्र के बाद विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी भाजपा
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। यह शिविर इसी महीने विधानसभा के बजट सत्र के बाद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिविर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। इस आयोजन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की।शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच सांगठनिक रणनीति पर मंथन हुआ। भट्ट ने मुख्यमंत्री को पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। अभी इसकी तिथि तय नहीं…
Read Moreपरिवहन विभाग ने चलाया स्कूली बसों, वैन खिलाफ दो दिवसीय विशेष जांच अभियान
परिवहन विभाग ने दून, हरिद्वार और टिहरी में स्कूली बसों, वैन खिलाफ दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया।विभाग ने ऐसे 30 वाहनों को पकड़ा, जो जांच में अनफिट पाई गईं। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 155 स्कूली बसों, वैन का चालान किया गया। साथ ही 22 वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया।…
Read Moreउत्तराखंड के चमोली में भोटिया समुदाय ने निकाली आक्रोश रैली
भोटिया जनजाति पर इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चमोली में भोटिया जनजाति समूह ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर आक्रोश जताया। नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं- पुरुषों और बच्चों ने शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित ने इंटरनेट मीडिया में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की
Read More