नैनीताल डीएसबी कॉलेज के बाहर घूमता दिखा गुलदार

नैनीताल शहर में विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार दिखना आम हो गया है। बता दे कि बीती रात डीएसबी परिसर गेट के समीप सड़क पर गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक वाहन चालक ने गुलदार का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तरह तरह के मीम्स भी बन रहे है।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। कई क्षेत्रों में गुलदार आवारा और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। इन दिनों राजभवन मार्ग में गुलदार दिखना आम हो…

Read More

मेघालय एग्जिट पोलनहीं चला मोदी मैजिक! दहाई से भी नीचे बीजेपी

मेघालय विधानसभा चुनाव इस बार बीजेपी के लिए बहुत ही खास रहा है. राज्य में पहली बार बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी बड़े दांव की उम्मीद कर रही है. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी पीएम मोदी के सहारे जीत की उम्मीद कर रही थी लेकिन मोदी मैजिक चलता नहीं दिखाई दे रहा है. चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल के नतीजे यही बताते हैं. मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार (27 फरवरी) को मतदान पूरा हो गया. राज्य की 60 सीटों के…

Read More

टनकपुर शारदा नदी में डूबे दो किशोर,खोज में जुटी टीम

उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।

Read More

खनन रोकने गए सिपाही पर हमले के बादमुख्यमंत्री धामीसख्त, डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश

राजधानी में अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन को रोकने गए सिपाही पर हमले की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक कुमार को कार्यालय बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कैंट इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश जारी कर दिएकैंट थाना प्रभारी का चालक सिपाही मनोज रविवार सुबह सैर पर निकला था। इसी दौरान उसे जैंतनवाला में अवैध खनन की सूचना मिली। वहां उसने खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर को रोका तो चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हमले में सिपाही…

Read More

उत्तराखंड अगले 24 घंटे में 7 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम में बदलाव के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के पांडुकेश्वर में सबसे अधिक 12.5 मिमी,…

Read More

अवैध खनन का ट्रैक्टर रोकने गए सिपाही पर हमले के बाद उठ रहे सवाल

अवैध खनन का ट्रैक्टर रोकने गए सिपाही पर हमले की घटना के बाद तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। सिपाही सैर पर निकला था लेकिन घटनास्थल पर उसकी कार भी मौजूद थी। सिपाही थाने में ही रहता है। ऐसे में वह कार लेने पहले थाने आया होगा। बता दें कि कैंट पुलिस के अनुसार सिपाही रोज सैर पर जाता है। इसके बाद वह टपकेश्वर मंदिर भी जाता है। रविवार को जब वह सैर पर निकला तो उसे अवैध खनन की सूचना मिली तो वह सीधे वहीं चला गया। हालांकि घटनास्थल…

Read More

25 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, पैदल मार्ग पर बाल हटाने का कार्य जारी

25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। कार्यदायी संस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि द्वारा बर्फ साफ करने के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है। कार्यदायी संस्था डीडीएमए-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मार्च पहले सप्ताह तक बर्फ साफ करते हुए केदारनाथ तक रास्ता खोल दिया जाएगा। इसके बाद केदारनाथ में मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर सहित पुनर्निर्माण कार्य स्थलों में जमा बर्फ…

Read More

उत्तराखंड सहित 11 हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा देगी कांग्रेस सरकार

केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित 11 हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए पार्टी के महाधिवेशन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। इस कमेटी में उत्तराखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल भी शामिल थे।उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2001 में केंद्र की अटल विहारी वाजपेयी सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा दिया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस के रायपुर में हुए महाधिवेशन…

Read More

पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी नेहरकी पैड़ी पर कॉरिडोर बनाने का किया विरोध

पूर्व कानून मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरकी पैड़ी को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का कोई औचित्य नहीं है। अच्छी सड़कें बनें इतना ही बहुत है।रविवार को हरिद्वार स्थित अटल बिहारी राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा, कॉरिडोर बनाने की जानकारी संज्ञान में आई है। कॉरिडोर बनाने का कोई औचित्य ही नहीं है। केवल अच्छी सड़कें ही काफी हैं, क्योंकि वाराणसी में भी कॉरिडोर बनने से लोग दुखी हैं।इसके लिए कई मंदिरों को तोड़ना पड़ा, इसलिए यहां…

Read More

देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

दून रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। इस दौरान कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन इससे देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इन ट्रेनों को कई घंटे की देरी से रवाना किया गया।शनिवार शाम देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। इसी बीच इंजन तेज धमाके के साथ पटरी से नीचे उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे…

Read More