तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का आज शुक्रवार 3 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उद्घाटन किया। 3 मार्च को दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक एवं 4 व 5 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।तीन दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद 5 मार्च, 2023 को विजेताओं को दिए जाएंगे।…
Read MoreMonth: March 2023
उत्तराखंड महंगी हुई चार धाम यात्रा,तीर्थयात्रियों को अब देना होगा इतना किराया
केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी व पालकी की दरें निर्धारित कर दी है। सोनप्रयाग से बेस कैंप केदारनाथ तक घोड़ा-खच्चर से जाने के लिए यात्रियों को 3000 रुपये भुगतान करना होगा जबकि 2022 में इतनी सोनप्रयाग से बेस कैंप तक 2740 रुपये किराया था।इसके अलावा इस बार केदारनाथ से सोनप्रयाग वापसी के लिए 2100 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं, गौरीकुंड से केदारनाथ तक डंडी से यात्रा करने पर यात्रियों को वजन के हिसाब से 7000 से 9000 रुपये तक भुगतान करने…
Read Moreउत्तराखंड 2025 तक तैयार हो जाएगा भानियावाला-जौलीग्रांट-ऋषिकेश फोर लेन
भानियावाला-जौलीग्रांट-ऋषिकेश फोर लेन दो साल में 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के लिए वित्तीय निविदा खुल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना निर्माण के लिए 24 जनवरी 2023 को वित्तीय निविदा आमंत्रित की गई थी।इसमें सात कंपनियों ने निविदाएं दी थीं। इनमें से केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम 785.31 करोड़ की निविदा दी। इसके अलावा राम कुमार कांट्रेक्टर प्राइवेट लि. ने 799.50 करोड़ की, जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लि. ने 814.97 करोड़ की, पीएनसी इंफ्राटेक लि. ने 814.97 करोड़ रुपये की,…
Read Moreमहिला दिवस के उपलक्ष में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू,मुख्यमंत्री धामी ने की ये अहम घोषणाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से प्रदेश में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तथा गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा, गौरा शक्ति एप, महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी…
Read Moreसिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाई रसोई
घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर आलू उबाले और गैस सिलिंडर को सिर पर उठा कर विरोध जताया। इसके साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। मौके पर मौजूद विधायक सुमित्र ह्देश ने भी सिलिंडर को सिर पर उठाकर विरोध किया।विधायक सुमित्र ह्देश ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुश्किल कर रही है। सरकार को गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेना…
Read Moreकेंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष में खाली पदों पर करेगी भर्ती
प्रदेश सरकार नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से विभागों में खाली पदों को तेजी से भरने पर और जोर देगी। सभी विभागों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। लोक सेवा आयोग ने पूर्व में जो भर्ती प्रस्ताव लौटाए थे, उन्हें संशोधित कर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों को पत्र जारी किया है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से कनिष्ठ अभियंता(जेई) व सहायक…
Read Moreरसोई गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी, आम आदमी को होली से पहले झटका
पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से पहले रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। राजधानी दून में घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले यहां सिलिंडर 1072 रुपये में मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद कीमत 1122 हो गई है। वहीं, पांच किलो वाले गैस सिलिंडर में 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले पांच किलो का सिलिंडर 521 रुपये…
Read Moreउत्तराखंड अप्रैल से शुरू होने जा रही हेली एंबुलेंस सेवा,पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
एम्स ऋषिकेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश का पहला हेली एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हेली एबुलेंस के संचालन के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार साझा रूप से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेधारी में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को…
Read Moreहल्द्वानी रैली में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी साधा कांग्रेस पर निशाना
हल्द्वानी में आयोजित रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जो नकल विरोधी कानून लाया है उसकी कॉपी महाराष्ट्र सरकार ने मांगी है। गुजरात सरकार इसे लागू करने जा रही है और धीरे-धारे सभी प्रदेश इसे लागू करने वाले हैं, लेकिन विपक्ष को लगता है कि सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता का रास्ता निकाल लेंगे।राम लीला मैदान में आयोजित आभार रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह…
Read Moreहल्द्वानी सीएम धामी के आने से पहले युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध
हल्द्वानी में बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के आने से पहले युवा कांग्रेसियों ने उनके विरोध की तैयारी शुरू कर दी थी। बुद्ध पार्क में सुबह से ही युवा कांग्रेसी जुटने लगे थे। इधर भारी संख्या में पुलिस बल भी बुद्ध पार्क के पास मौजूद रहा।मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे। कुछ ही देर बाद पुलिस ने युवा कांग्रेसियों को पार्क के अंदर से पकड़ना शुरू किया और बाद में दो बसों में भरकर उन्हें ले गए। इस दौरान पुलिस और…
Read More