बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठी चार्ज की जांच पुलिस ही करेगी

आंदोलन के दौरान बेरोजगार युवाओं पर हुए पुलिस के लाठी चार्ज की जांच अब पुलिस ही करेगी। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट शासन को सौंपते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच कराने की सिफारिश की थी। इस आधार पर आईजी विम्मी सचदेवा को यह जिम्मेदारी दी गई है।जांच में उन्होंने हल्के बल प्रयोग को कानून व्यवस्था के लिहाज से उचित माना है। रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी हटा दिए गए हैं। गौरतलब है कि विभिन्न भर्तियों में हुई धांधली की…

Read More

नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़े पर मंत्री रेखा आर्य ने दिए कार्रवाई के निर्देश,

हरिद्वार जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा सामने आने पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने मामले की जांच कर अपात्र लाभार्थियों और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। विभागीय सचिव को दिए आदेश में मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने वाली सभी बालिकाओं के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाए, ताकि कोई अपात्र पात्र बालिका का हक छीनकर योजना का लाभ न ले सके। नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार जिले में योजना का लाभ लेने…

Read More

चार धाम यात्रा इस साल टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

उत्तराखण्ड में आगामी माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा से जुड़े होटल व्यवसायियों, तीर्थपुरोहित समाज व टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित की गई.अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में जितनी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे, इस बार उससे अधिक आने की संभावना है, लिहाज़ा सरकार हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले सीएम धामी,विद्युत उपलब्ध कराने पर जताया आभार

शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये पर धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब अथवा इनके माननीय न्यायालयों में विचाराधीन होने के फलस्वरूप विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है. इसके अतिरिक्त प्रदेश में बेस लोड हेतु तापीय विद्युत गृह का उपलब्ध न होने, बीती शीत ऋतु…

Read More

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन,

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. साल 1993 में ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया सबसे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी. खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. खेर ने…

Read More

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का आज सीएम धामी ने किया शुभारंभ

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। हलांकि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहाँ आते हैं।  होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई…

Read More

देहरादून डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी था। हालांकि काफ़ी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिल पाए है। पुलिस प्रशासन द्वारा अभी भी उनकी जांच जारी है।

Read More

रानीपोखरी में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग

रानीपोखरी ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना पाकर रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी,…

Read More

जी-20 सम्मेलन पर व्याख्या देकर,टिहरी की बेटी दिव्या ने बटोरी सुर्खियां

थौलधार ब्लॉक के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था। दिव्या का सात फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा संसद के लिए चयन हुआ था। टिहरी जिले के जुवा पट्टी के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने एक मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया…

Read More

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकरनई पेंशन योजना कानून का करेंगे दहन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग का लेकर इस बार भी होलिका दहन पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से नई पेंशन योजना कानून की प्रतियों का दहन किया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने देशभर के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि एनपीएस के विरोध में सभी होलिका दहन में कानून की प्रतियों का भी दहन करें। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को उठाने का प्रयास किया जा रहा है इस साल भी होली दहन पर सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, डॉक्टर,…

Read More