उत्तराखंड रुड़की की महिला मे एच3एन2 वायरस की पुष्टि

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने रुड़की में भी दस्तक दे दी है। रुड़की निवासी एक महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है। महिला का उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। रुड़की निवासी एक महिला का कुछ दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। चार दिन पहले अचानक ही महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन महिला को हायर…

Read More

राम नगर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, किया कन्या पूजन

रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। इसके बाद रामनगर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रामनगर में जी20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। बुधवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। यहां कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रामनगर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 28  करोड़ की लागत से रोडवेज पोर्ट,पॉलीटेक्निक भवन…

Read More

उत्तराखंड रामनगर जी-20 बैठक हुई शुरूविज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर करेंगे मंथन

जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक शुरू हो गई है। 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे। मंगलवार को वैज्ञानिकों का पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने…

Read More

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर स्वास्थ्य मंत्रीडॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वे 30 मार्च को सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में प्रवास करेंगे तो 31 मार्च को दून मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 30 मार्च को सुबह राज्य अतिथि देहरादून पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह…

Read More