अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से प्रदेश में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तथा गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा, गौरा शक्ति एप, महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी…
Read MoreDay: March 2, 2023
सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाई रसोई
घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर आलू उबाले और गैस सिलिंडर को सिर पर उठा कर विरोध जताया। इसके साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। मौके पर मौजूद विधायक सुमित्र ह्देश ने भी सिलिंडर को सिर पर उठाकर विरोध किया।विधायक सुमित्र ह्देश ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुश्किल कर रही है। सरकार को गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेना…
Read Moreकेंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष में खाली पदों पर करेगी भर्ती
प्रदेश सरकार नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से विभागों में खाली पदों को तेजी से भरने पर और जोर देगी। सभी विभागों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। लोक सेवा आयोग ने पूर्व में जो भर्ती प्रस्ताव लौटाए थे, उन्हें संशोधित कर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों को पत्र जारी किया है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से कनिष्ठ अभियंता(जेई) व सहायक…
Read Moreरसोई गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी, आम आदमी को होली से पहले झटका
पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से पहले रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। राजधानी दून में घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले यहां सिलिंडर 1072 रुपये में मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद कीमत 1122 हो गई है। वहीं, पांच किलो वाले गैस सिलिंडर में 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले पांच किलो का सिलिंडर 521 रुपये…
Read Moreउत्तराखंड अप्रैल से शुरू होने जा रही हेली एंबुलेंस सेवा,पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
एम्स ऋषिकेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश का पहला हेली एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हेली एबुलेंस के संचालन के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार साझा रूप से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेधारी में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को…
Read More