उत्तराखंड मौसम ने बदली करवट,अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मसूरी शहर में बुधवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मालरोड़ पर उड़ रही धूल से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़…

Read More

धामी सरकार का बजट जानिए क्या है खास

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज बुधवार को वर्ष 2023 के लिए धामी सरकार का बजट पेश किया। इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी। कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट…

Read More

प्रदेश सरकार करेगी राज्य में युवा आयोग की स्थापना

भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य में युवा आयोग की स्थापना करेगी। साथ ही युवा नीति भी बनाएगी। सरकार ने दृष्टिपत्र को अपना नीति दस्तावेज बनाया है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में युवाओं के संबंध में भावी योजनाओं का जिक्र है। ग्राम पंचायतों अथवा ब्लाक स्तर पर सरकार मिलन केंद्र बनाएगी, जिनका मंगल दल उपयोग कर सकेंगे आपदाओं में पीआरडी के जवानों का एक आपदा राहत दल बनाया जाएगा। यह दल हर जिले, तहसील और गांवों तक राहत कार्य करेंगे। उन्हें प्रशिक्षण और राहत उपकरणों से लैस रखा…

Read More

विधानसभा सत्र का दूसरा दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य में 659 सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में अवगत कराया कि प्रदेश में 659 सड़कें गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 3086 किमी. लंबी सड़कों पर पेचवर्क किया जाना था। फरवरी तक 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया गया, जबकि 2175 किमी. सड़क पर इसी माह पेचवर्क का लक्ष्य रखा गया। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में अवगत कराया कि प्रदेश में 659 सड़कें गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 3086 किमी. लंबी सड़कों पर पेचवर्क…

Read More