जोशीमठ आज से शुरू हुआ प्रभावितों कामुआवजा राशि वितरण

जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा वितरण शुरू कर दिया गया है। बता दे कि पहले दिन शुक्रवार को तीन प्रभावितों को 63.20 लाख की धनराशि बांटी गई।इसी के साथ मुआवजा देने से पहले लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम ने भवनों का मूल्यांकन कर भवन स्वामियों से शपथ पत्र भरवाया।महीने के इंतजार के बाद प्रदेश सरकार की ओर से घोषित मुआवजा नीति के तहत प्रभावितों को राहत चेक बांटने का काम शुरू हो गया है।   जोशीमठ नगर में दरार आने के कारण 868 भवनों…

Read More

देहरादून घर पर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

देहरादून के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्‍या से शहर में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है।घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बता दे कि बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है।…

Read More

12 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक झंडा मेला

12 मार्च से शुरू होने जा रहे देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बता दे कि इस क्रम में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी की विशेष पूजा व अरदास की गई।इसके बाद दरबार साहिब से सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। जहां श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों के बीच 60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया गया। इधर, कल (रविवार) से दरबार साहिब में संगतों के…

Read More

बजट सत्र के बाद विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी भाजपा

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। यह शिविर इसी महीने विधानसभा के बजट सत्र के बाद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिविर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। इस आयोजन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की।शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच सांगठनिक रणनीति पर मंथन हुआ। भट्ट ने मुख्यमंत्री को पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। अभी इसकी तिथि तय नहीं…

Read More

परिवहन विभाग ने चलाया स्कूली बसों, वैन खिलाफ दो दिवसीय विशेष जांच अभियान

परिवहन विभाग ने दून, हरिद्वार और टिहरी में स्कूली बसों, वैन खिलाफ दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया।विभाग ने ऐसे 30 वाहनों को पकड़ा, जो जांच में अनफिट पाई गईं। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 155 स्कूली बसों, वैन का चालान किया गया। साथ ही 22 वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

Read More

उत्तराखंड के चमोली में भोटिया समुदाय ने निकाली आक्रोश रैली

भोटिया जनजाति पर इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चमोली में भोटिया जनजाति समूह ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर आक्रोश जताया। नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं- पुरुषों और बच्चों ने शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित ने इंटरनेट मीडिया में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की

Read More