बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. साल 1993 में ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया सबसे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी. खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. खेर ने…
Read MoreDay: March 9, 2023
सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का आज सीएम धामी ने किया शुभारंभ
सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। हलांकि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहाँ आते हैं। होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई…
Read Moreदेहरादून डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी था। हालांकि काफ़ी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिल पाए है। पुलिस प्रशासन द्वारा अभी भी उनकी जांच जारी है।
Read Moreरानीपोखरी में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग
रानीपोखरी ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना पाकर रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी,…
Read More