अंकिता मर्डर केस में ADJ कोर्ट में तय किये तीनों आरोपियों पर अरोप,

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में आज शनिवार को कोटद्वार एडीजे कोर्ट में तीनों आरोपियों की पेशी हुई। बता दे कि इस दौरान कोर्ट में तीनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। हालांकि, तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया और कोर्ट ट्रायल की प्रार्थना की। बताया जा रहा है जिसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तिथि नियत की है। साथ ही अंकित और पुलकित की जमनात प्रार्थना पत्र की याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी।…

Read More

बद्रीनाथ केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में बर्फबारी के येलो अलर्ट के बीच मौसम बिगड़ा और बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से फिर ठंड लौट आई है। वहीं केदारनाथ में रुक-रुककर बर्फबारी होने से यहां चार इंच नई बर्फ जम गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णपवाल ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है। अब, केदारपुरी में बर्फ हटाई जानी है। लेकिन यहां फिर…

Read More

हरिद्वार में खुला पंजीकरण काउंटर,तीर्थम’ में पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे तीर्थयात्री

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के हरिद्वार स्थित राही मोटल में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिया गया है। मोटल में ही उत्तराखंडी व्यंजनों को दूरगम इलाकों में पहचान दिलाने के उद्देश्य से द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी की तीर्थम स्टॉल (शॉप) की स्थापना की गई है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिला पर्यटन कार्यालय के बाहर लगे स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम नाम से उत्तराखंडी व्यंजनों की दुकान का शुभारंभ किया। डीएम ने व्यंजन अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल (शॉप)…

Read More

मौसम का मिजाज बदला, गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान

मौसम का मिजाज फिर बदला है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। यूपी में झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं। यूपी के बाराबंकी में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं, कुशीनगर में बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए।   यूपी में बारिश के साथ तेज…

Read More