थौलधार ब्लॉक के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था। दिव्या का सात फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा संसद के लिए चयन हुआ था। टिहरी जिले के जुवा पट्टी के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने एक मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया…
Read MoreDay: March 6, 2023
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकरनई पेंशन योजना कानून का करेंगे दहन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग का लेकर इस बार भी होलिका दहन पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से नई पेंशन योजना कानून की प्रतियों का दहन किया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने देशभर के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि एनपीएस के विरोध में सभी होलिका दहन में कानून की प्रतियों का भी दहन करें। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को उठाने का प्रयास किया जा रहा है इस साल भी होली दहन पर सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, डॉक्टर,…
Read Moreदो लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण चार धाम यात्रा के लिए
चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था।13 दिनों के भीतर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही…
Read More