उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी। आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से…
Read MoreDay: March 21, 2023
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का 37% काम हुआ पूरा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण का 37 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सरकार ने दिसंबर 2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कनेक्टिंग देवभूमि टैग के साथ इस प्रोजेक्ट की ताजा अपडेट्स जारी की है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन 125 किलोमीटर लंबी है। इसमें कुल 12 रेलवे स्टेशन हैं। रेल लाइन में 17 मुख्य टनल का निर्माण किया जाना है, जिसमें से आठ टनल का काम पूरा हो चुका है। रेल मंत्रालय की ओर से…
Read Moreनैनीताल आत्महत्या का मामला आया सामने,16 वर्षीय छात्रा का शव छत की बल्ली से लटका मिला
नैनीताल में ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में मंगलवार को 16 वर्षीय एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली। मृत बालिका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चोपड़ा निवासी चंदन सिंह जीना की बेटी हर्षिता अन्य दिनों की तरह ही घर में अलग कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों के दरवाजा खटखटाया तो भी उसका कोई उत्तर…
Read Moreखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने से उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने और समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में पुलिस विशेष निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य में खुफिया एजेंसी व एसटीएफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य की खुफिया एजेंसी सहित अन्य पुलिसकर्मी इस मसले पर निगरानी बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वालों के अलावा सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट पर नजर…
Read More